अंबिकापुर

एक ही दिन शहर में 3 युवकों ने की आत्महत्या, एक युवक ने तो पहले भी की थी कोशिश

Commits suicide: आत्महत्या (Suicide) करते देख लोगों ने समझाइश देकर भेज दिया था वापस लेकिन युवक ने दोबारा झाड़ी की टहनी में फांसी लगाकर दे दी जान, अन्य 2 युवकों ने आर्थिक तंगी की वजह से की आत्महत्या
2 min read
• •
Updated: 20 Oct 2022, 9:20 PM IST
commits_suicide.jpg

अंबिकापुर. Commits suicide: शहर के अलग-अलग जगहों पर 3 युवकों द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। कोरिया जिले के शिवपुर-चरचा निवासी युवक की लाश गांधीनगर थाना से करीब आधा किलोमीटर दूर अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर सडक़ किनारे झाड़ी की टहनी में फांसी पर लटकी मिली। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक ने पहले भी आत्महत्या (Suicide) करने की कोशिश की थी, लेकिन लोगों ने उसे देख लिया था और उसे समझाकर वहां से भेज दिया था। वहीं शहर के चांदनी चौक व नवागढ़ में 2 युवकों ने अपने-अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इन दोनों की आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी बताया जा रहा है।

गुरुवार की सुबह अंबिकापुर के गांधीनगर थाना से करीब आधा किलो मीटर दूर अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर स्थित सडक़ किनारे झाड़ी की टहनी में एक युवक की लाश फंदे पर लटकी देखी गई। लोगों ने घटना की सूचना गांधीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

मृतक का पैर घुटना तक जमीन में सटा था। वहीं मुंह से खून निकलने के निशान थे। घटनास्थल के पास ही एक बाइक भी पड़ी थी। पुलिस ने जब शव फंदे से उतरवाकर उसकी तलाशी ली तो उसकी जेब से आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड में युवक का नाम तापेश्वर, पिता बुलेश्वर निवासी शिवपुर-चरचा जिला कोरिया अंकित मिला।

मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए गांधीनगर पुलिस ने शिवपुर-चरचा थाना पुलिस को सूचना दी। वहां की पुलिस ने मृतक के परिजन को घटना के बारे में बताया। सूचना पर परिजन अंबिकापुर पहुंचे।

परिजन ने पुलिस को बताया कि मृतक का ससुराल मेन्ड्राकला में है, वह वहीं आया था। फिलहाल पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।


पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश
पुलिस ने बताया कि युवक ने बुधवार की रात को भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी। लेकिन कुछ लोगों ने उसे देख लिया था। लोगों ने उसे समझाकर ऐसा न करने की बात कही थी। इसके बाद पुन: युवक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा और झाड़ीनुमा पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


आर्थिक तंगी से दो युवकों ने की आत्महत्या
इधर शहर के चांदनी चौक निवासी दिलहरन केंवट 35 वर्ष ने बुधवार को अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिंदा होने की आस में परिजन उसे फंदे से उतार कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं नवागढ़ निवासी छोटू राम 40 वर्ष ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। परिजन उसे भी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। इन दोनों मामले में अस्पताल पुलिस सहायता केन्द्र के पुलिस ने मर्ग कायम किया है। दोनों मृतक के परिजन ने पुलिस के बयान में आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी बताया है।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत