अंबिकापुर. शहर में महिला चोर गिरोह सक्रिय है। शातिर महिलाएं पिछले कुछ दिनों से घरों में घुसकर चोरी, उठाइगिरी जैसी घटना को अंजाम दे रहीं हैं। इधर सरगुजा पुलिस कई तरह के कार्यक्रमों में ही व्यस्त नजर आ रही है। बुधवार को गांधीनगर थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित साईं मंदिर रोड में एक ज्वेलर्स दुकान में ३ महिलाओं ने खरीदारी करने के बहाने उठाईगिरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी दुकान संचालक को कुछ देर बाद पता चली। उसने सीसीटीवी चेक किया तो वह हैरान रह गया। दुकान संचालक की शिकायत पर एएसपी व गांधीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। फिलहाल गांधीनगर पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।