अंबिकापुर

पिता के पास जूते खरीदने को नहीं थे पैसे तो बेटे ने दे दी जान, 8वीं कक्षा का था छात्र

Commits sucide: जूते फटने पर पिता से 2-3 दिन से खरीदने की कर रहा था जिद, पिता ने उसे समझाया कि अभी पैसे नहीं हैं, बाद में खरीद देगा लेकिन बेटे ने उठा लिया खौफनाक कदम
less than 1 minute read
Commits suicide
Demo pic

अंबिकापुर. Commits suicide: शहर से लगे एक गांव में 8वीं कक्षा के छात्र ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल छात्र पिछले 2-3 दिन से अपने पिता से जूता खरीदने के लिए बोल रहा था। पिता के पास रुपए नहीं होने के कारण उसने कुछ दिनों बाद खरीदकर देने की बात कही थी। इससे नाराज बेटे ने अपने चाचा के घर जाकर खौफनाक कदम उठा लिया। बेटे के इस कदम से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम असोला बरगाहपारा निवासी रवि बरगाह पिता विनोद बरगाह उम्र 12 वर्ष कक्षा 8वीं का छात्र था। उसके जूते फटने की स्थिति में आ गए थे, ऐसे में ठंड में स्कूल जाने में उसे परेशानी हो रही थी।

वह पिछले 2-3 दिन से अपने पिता से जूता खरीदने के लिए बोल रहा था। लेकिन पिता के पास रुपए नहीं होने के कारण उसे बाद में खरीद देने की बात कही थी।

फिर रविवार की शाम को रवि अपनी मां से जूता खरीदवाने के लिए जिद कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे गुस्से में आया और घर से दौडकऱ बाहर निकल गया और कुछ ही दूर चाचा के घर में जाकर फांसी लगा ली।


पीछे से मां पहुंची तो फंदे पर लटका मिला बेटा
बेटे के पीछे-पीछे मां दौडकऱ जा ही रही थी कि तब तक वह फांसी लगा चुका था। उसे तत्काल फंदे से उतारकर इलाज के लिए मिशन अस्पताल लाया गया।

यहां चिकित्सकों ने जांच पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से माता-पिता का जहां रो-रोकर बुरा हाल हो गया, वहीं अन्य परिजनों में भी मातम पसरा हुआ है।

Updated on:
19 Dec 2023 06:52 pm
Published on:
19 Dec 2023 06:52 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: रात 2.30 बजे महिला सरपंच बोली- पेट में मरोड़ हो रहा है, मालिश करतेे दिखा सांप के डसने का निशान, कमरे में था करैत, हुई मौत

Ambikapur Crime: स्कूटी से भांजे को लगी ठोकर तो मामा ने दोस्त के साथ मिलकर बैट से मारा, चाकू से भी हमला, 1 गिरफ्तार

BJP Leader Externment: भाजपा नेता ने पटवारी के सिर पर दे मारी थी कुर्सी, कलेक्टर ने 1 साल के लिए किया जिलाबदर, इन 6 जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध

Ambikapur News: किराए के मकान में मिली थी युवती की लाश, पुलिस ने 3 दिन बाद ही ब्वायफ्रेंड को कर लिया गिरफ्तार

Ambikapur Dilapidated Roads: मंत्री राजेश अग्रवाल के बंगले का घेराव कर की नारेबाजी, कहा- कब बनेंगीं अंबिकापुर की जर्जर और गड्ढे वाली सडक़ें? See Video