28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेखौफ बदमाशों ने शहर में फेंका पेट्रोल बम, तेज धमाके के साथ घर में लगी आग

Attack by petrol bomb: पीडि़त परिवार ने कोतवाली में की मामले की शिकायत, पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज कर शुरु की जांच
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 19 Dec 2023, 2:23 PM IST

Attack by petrol bomb

Petrol bomb demo pic

अंबिकापुर. Attack by petrol bomb: शहर के महामाया रोड में रविवार की रात बदमाशों ने एक व्यक्ति के घर के बाहर 3 पेट्रोल बम फेंक दिए। इससे वहां जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर घर वाले बाहर निकले तो दरवाजे, पर्दे व बिजली मीटर में आग लगी हुई थी। फिर उन्होंने पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई और कोतवाली में इसकी शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 336, 285 व 436 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।


शहर के महामाया रोड निवासी नजील उर्फ बाबू 17 दिसंबर की रात परिवार के साथ घर में था। रात करीब ९ बजे घर के बाहर जोरदार धमाके के साथ बम फटने की आवाज सुनाई दी।

आवाज सुनकर परिवार वाले घर के बाहर निकले तो दरवाजे, पर्दा व बिजली मीटर में आग लगी हुई थी। घरवालों ने पड़ोसियों की मदद से पहले आग बुझाई। इसके बाद देखा कि कांच की 3 बोतल पड़ी हुई है, जिसमें पेट्रोल भर कर घर के बाहर फेंका गया था।

उसी से विस्फोट हुआ था। धमाके के बाद मोहल्ले में काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई थी। इस दौरान लोग तरह-तरह की चर्चा करते नजर आए।

यह भी पढ़ें: पानी से भरे सैप्टिक टैंक व गड्ढे में गिरकर 2 मासूम बालकों की मौत, पसरा मातम


कोतवाली में दर्ज हुई शिकायत
नजील ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने मौके से कांच के बोतल जब्त किए है। वहीं नजील की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग