अंबिकापुर

Breaking News: शहर के युवा क्रिकेट कोच ने की आत्महत्या, कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती मिली लाश

Cricket coach commits suicide: शहर के नमनाकला स्थित बीसीए क्रिकेट एकेडमी में नन्हें खिलाडिय़ों को सीखा रहा था क्रिकेट की बारीकियां, आत्महत्या के कारण का नहीं चल सका है पता
2 min read
Commits suicide
Cricket coach Suraj Tiwari

अंबिकापुर. Cricket coach commits suicide: शहर के 22 वर्षीय युवा क्रिकेट कोच ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह उसकी लाश किराए के मकान में फंदे पर लटकती मिली। उसने किस कारण से आत्महत्या की, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर सुरक्षित रख लिया है। पुलिस उसके परिजनों का जबलपुर से आने का इंतजार कर रही है।


मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी 22 वर्षीय सूरज तिवारी गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर में किराए के मकान में रहता था। फिलहाल वह शहर के नमनाकला स्थित बीसीए क्रिकेट एकेडमी में नन्हें खिलाडिय़ों को क्रिकेट की कोचिंग दे रहा था।

शुक्रवार की देर शाम वह अपने कमरे में पहुंचा और भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। शनिवार की सुबह 9 बजे तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोस में रहने वाले अन्य किराएदारों ने उसके दोस्तों को सूचना दी।

जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो रस्सी के सहारे उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर कमरे में सुरक्षित रखवा दिया।


पीएम के लिए परिजनों का इंतजार
पुलिस ने मृतक के परिजनों को मोबाइल से सूचना दी। पुलिस द्वारा शव के पीएम के लिए परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। देर शाम तक परिजन यहां नहीं पहुंच पाए थे।

युवक ने किस कारण से आत्महत्या की, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने जांच के लिए युवक का फोन भी जब्त कर लिया है।


क्रिकेटरों में शोक का माहौल
युवा क्रिकेट कोच द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने की खबर मिलते ही शहर के क्रिकेटर भी अचंभित रह गए। पिछले 3 साल से वह अंबिकापुर में रह रहा था। अपने कुशल व्यवहार के कारण शहर के क्रिकेटरों के बीच वह लोकप्रिय था। अचानक उसने ऐसा कदम क्यों उठा लिया, यह चर्चा का विषय बना रहा।

Published on:
23 Dec 2023 08:33 pm
Also Read
View All
Crime in Surguja: दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी से भरा बैग पार, CCTV में कैद हुआ बदमाश, स्कूटी में रखकर दुकान खोल रहा था संचालक

Ambikapur News: 7 साल बाद जेल से रिहा होने की थी खुशी, लेकिन 2 घंटे बाद ही किस्मत ने दे दिया धोखा, घर पहुंची लाश

CVCA News: छत्तीसगढ़ वेटेरंस क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने विंध्येश्वर शरण सिंहदेव, कहा- सरगुजा से अच्छे खिलाड़ी देने का होगा प्रयास

Ambikapur Crime: शिक्षिका गई थी स्कूल, लौटी तो दरवाजा था टूटा और आलमारी खुली, ज्वेलरी समेत लाखों के सामान थे गायब

Crime News: सूरजपुर में जमीनी रंजिश ने ली जान: युवक को पार्टी के बीच से उठाया, पीट-पीटकर सडक़ किनारे फेंका