कुसमी. Commits suicide: एक ग्रामीण पिछले 7 दिन से घर से लापता था। इसी बीच मवेशी चरा रहे कुछ लोगों ने जंगल में उसकी लाश फंदे पर लटकी देखी। उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया तो परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर पीएम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि मृतक की बेटी से कुछ समय पहले उसके समाज के ही एक युवक ने बलात्कार किया था। इस पर उसने रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे जेल भेज दिया था। इस बात को लेकर समाज के लोग उससे नाराज थे। तनाव में आकर उसके द्वारा आत्महत्या करने की बात बताई जा रही है।