8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेंट्रल बैंक के 2 दर्जन खाताधारकों के अकाउंट से 40 लाख से ज्यादा रुपए गायब, मचाया हंगामा

Central bank: खाताधारक जब अपने अकाउंट से रुपए निकालने बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनके खाते में रकम ही नहीं हैं, लोगों ने बैंक पर लगाया गबन का आरोप, बैंक प्रबंधन मामले की जांच में जुटा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 21 Dec 2023, 8:18 PM IST

सेंट्रल बैंक के 2 दर्जन खाताधारकों के अकाउंट से 40 लाख से ज्यादा रुपए गायब, मचाया हंगामा

Central bank Mahgavan Surajpur

सूरजपुर. Central bank: महगंवा शाखा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच में इन दिनों ग्राहक बेहद परेशान है। जब वे खाते से रुपए निकालने बैंक पहुंच रहे हैं तो जीरो बैलेंस बता रहा है। 2 दर्जन से ज्यादा हितग्राहियों का आरोप है कि उनके खाते से 40 लाख से अधिक रुपए गायब हो गए हैं। खाताधारकों ने बैंक प्रबंधन पर राशि गबन का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया। जब ग्राहकों ने बैंक मैनेजर को पूरे मामले की जानकारी दी तो उन्होंने शिकायत पत्र लेकर मामले की जांच की बात कही।


जिला मुख्यालय सूरजपुर के भैयाथान रोड स्थित सेंट्रल बैंक में लगभग 25 से ज्यादा उपभोक्ताओं की यह शिकायत थी कि उन्होने बैंक में रूपए जमा किए, पर उनके स्टेटमेंट में रुपए चढ़े ही नहीं। शाखा प्रबंधक से जब इस मामले की शिकायत की गई तो उन्होंने कहा कि आपलोगों ने रुपए निकाल लिए होंगे।

बैंक की ओर से संतुष्टि भरा जवाब नहीं मिलने पर खाताधारकों ने सूरजपुर कोतवाली में मामले की लिखित शिकायत की। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने बैंक प्रबंधन से जवाब मांगा तो हितग्राहियों से बैंक के नाम लिखित आवेदन देने को कहा गया।

यह बात जब खाताधारकों को पता चली तो उन्होंने बैंक प्रबंधन पर गबन के आरोप लगाते हुए बैंक में जमकर हंगामा मचाया। बताया जा रहा है कि करीब 2 दर्जन खाताधारकों के खाते से 40 लाख रुपए से अधिक गायब हैं।

यह भी पढ़ें: महान-2 क्षेत्र में संचालित हो रहे कई अवैध ईंट-भट्ठे, खप रहा चोरी का कोयला, जिम्मेदार मौन


अन्य खाताधारक भी पहुंच रहे बैंक
खाते से रुपए गायब होने की खबर मिलने पर सेंट्रल बैंक के कई खाताधारक बैंक पहुंचकर स्टेटमेंट निकलवाया। इधर जिन हितग्राहियों के खाते से रुपए गायब हुए हैं, वे शिकायत आवेदन देने बैंक पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: इस मामले में पूर्व कांग्रेसी विधायक और उनकी महापौर पत्नी ने दी गिरफ्तारी, विधायक बोले- हम डरने वाले नहीं


कर रहे हैं जांच
ग्राहकों की ओर से खाते में राशि जमा नहीं होने की शिकायत मिली है। खाते से लाखों रुपए गायब होने की शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच के बाद प्रकरण का निराकरण हो पाएगा।
राजीव रंजन, शाखा प्रबंधक, सेंट्रल बैंक महगवां