अंबिकापुर

चर्च से घर जाने निकली छात्रा की फांसी पर लटकती मिली लाश, पिता बोला- परेशान करता था युवक

Commits suicide: 15 दिन के भीतर कार्मेल स्कूल की दूसरी छात्रा ने की आत्महत्या, इससे पूर्व 6वीं कक्षा की छात्रा ने अपने घर में लगाई थी फांसी, मृतिका के पिता ने एक युवक पर परेशान करने का लगाया आरोप
2 min read
Commits suicide
Girl student who commits suicide

अंबिकापुर. Commits suicide: शहर के कार्मेल स्कूल में 8वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रा की लाश रविवार को नमनाकला स्थित एक निर्माणाधीन मकान में मिलने से सनसनी फैल गई। १५ दिन के भीतर कार्मेल स्कूल की छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की यह दूसरी घटना है। हालांकि शुरुआती जांच में इस घटना का स्कूल प्रबंधन से कोई लेना-देना नहीं है। मृतका के पिता ने एक युवक पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस इसी बिन्दु पर मामले की जांच कर रही है।


गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नमनाकला निवासी अनुष्का मिंज पिता जयफूल मिंज उम्र 15 वर्ष कार्मेल स्कूल में कक्षा ८वीं की छात्रा थी। रविवार को अनुष्का अपने माता-पिता के साथ नमनाकला चर्च गई थी।

वहां से उसके पिता ने पढ़ाई करने के लिए दोपहर को घर भेज दिया। दोपहर लगभग 3 बजे उसके माता-पिता घर पहुंचे तो दरवाजे पर ताला लटका था और बेटी घर में नहीं थी।

बेटी को फोन लगाया तो उसका मोबाइल भी स्वीच ऑफ आ रहा था। परिजनों ने जब उसकी खोजबीन शुरु की तो शाम करीब 6 बजे नमनाकला स्थित एक निर्माणाधीन मकान में उसकी फांसी पर लटकती हुई लाश मिली।

सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां छात्रा के शव का पीएम सोमवार की सुबह परिजन की उपस्थिति में कराया गया।


पिता ने एक युवक पर लगाया परेशान करने का आरोप
मृतका के पिता ने एक युवक पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि जब उसने अपनी बेटी को चर्च से घर भेजा तो एक युवक ने उसका पीछा किया था। यह घटना सीसीटीवी में कैद भी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


कार्मेल स्कूल की दूसरी छात्रा ने की आत्महत्या
१५ दिन के भीतर कार्मेल स्कूल की छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की यह दूसरी घटना है। इस घटना से सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली वह मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर अस्पताल भिजवाया। हालांकि शुरूआती जांच में इस घटना का स्कूल प्रबंधन से कोई लेना-देना नहीं है।

Updated on:
19 Feb 2024 08:00 pm
Published on:
19 Feb 2024 08:00 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: टैटू और कपड़े से हुई महामाया पहाड़ पर मिली लाश की शिनाख्त, फंदे से लटका था धड़, गलकर गिर गया था शरीर

Girlfriend Murder in Surajpur: इस शख्स ने प्रेमिका को पार्क में मिलने बुलाया, फिर चाकू से रेंत दिया गला, भागते-भागते गिरी, हुई मौत

Crime in Surguja: दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी से भरा बैग पार, CCTV में कैद हुआ बदमाश, स्कूटी में रखकर दुकान खोल रहा था संचालक

Ambikapur News: 7 साल बाद जेल से रिहा होने की थी खुशी, लेकिन 2 घंटे बाद ही किस्मत ने दे दिया धोखा, घर पहुंची लाश

CVCA News: छत्तीसगढ़ वेटेरंस क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने विंध्येश्वर शरण सिंहदेव, कहा- सरगुजा से अच्छे खिलाड़ी देने का होगा प्रयास