अंबिकापुर

Commits suicide: डायल-112 के चालक की संदिग्ध हालत में फांसी पर लटकती मिली लाश, पहुंची पुलिस

Commits suicide: शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में था कार्यरत, फांसी लगाने के कारण का नहीं चल सका है पता, पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेजा
less than 1 minute read
Commits suicide: डायल-112 के चालक की संदिग्ध हालत में फांसी पर लटकती मिली लाश, पहुंची पुलिस
Dead body of Dial 112 driver

अंबिकापुर. गांधीनगर थाना क्षेत्र में डायल 112 में कार्यरत चालक की शहर से लगे मेंड्राखुद में संदिग्ध हालत में फांसी पर लटकती लाश (Commits suicide) मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। डायल 112 के चालक ने किस वजह से फांसी लगाई है, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है।

शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुर्रापानी में रहने वाला ललित नारायण सिंह उर्फ पप्पू 32 वर्ष डायल 112 में चालक के पद पर पदस्थ था। वह गांधीनगर थाना क्षेत्र में ही कार्यरत था। सोमवार की सुबह उसकी शहर से लगे ग्राम मेंड्राखुद में पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी से लटकती लाश (Commits suicide) गांव के लोगों ने देखी।

इसकी सूचना उन्होंने गांधीनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पीएम पश्चात शव (Commits suicide) उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

Commits suicide: आत्महत्या का कारण अज्ञात

बताया जा रहा है कि डायल 112 का चालक जब घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरु की गई। इसी बीच मेंड्राखुर्द के लोगों ने पुलिस को किसी युवक का शव फांसी (Commits suicide) पर लटके होने की सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी पहचान डायल 112 के चालक ललित नारायण सिंह के रूप में की। चालक ने किस वजह से फांसी लगाई, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Updated on:
11 Mar 2025 08:14 pm
Published on:
11 Mar 2025 07:38 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से

Surguja News: महिला के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, फिर एंबुलेंस से लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर बोले- इसकी तो मौत हो गई है

Former Deputy CM Statement: उपचुनाव में BJP की हार पर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, बच्चियों के निजी अंगों पर वार का प्रभाव तो पड़ेगा ही

Bear Attack on Woman: मैनपाट में खुखड़ी बीन रही थी महिला, अचानक आ धमका भालू, चेहरे पर मारा पंजा, हुई बेहोश

Wildlife Smuggling: धर्मशाला में कमरा नंबर 205 में पड़ा छापा, बलरामपुर में हाथी के 3 जबड़ों के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के 3 तस्कर गिरफ्तार