8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Commits suicide: सुसाइड करने से पहले युवक ने FB पर लगाया स्टेट्स, लिखा- माई लास्ट डे, मोबाइल पर बज रहा था सैड सॉंग- See Video

Commits suicide: सुबह जब युवक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन दरवाजा तोडक़र घुसे भीतर, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 10 Mar 2025, 9:03 PM IST

Commits suicide: सुसाइड करने से पहले युवक ने FB पर लगाया स्टेट्स, लिखा- माई लास्ट डे, मोबाइल पर बज रहा था सैड सॉंग- See Video

Young man who commits suicide

अंबिकापुर. दरिमा थाना क्षेत्र के ग्रााम सखौली निवासी युवक ने रविवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या (Commits suicide) से पूर्व उसने सोशल मीडिया पर स्टेट्स लगाया था। जिसमें लिखा था ‘माई लास्ट डे। सब कोई पता कर आ जाना। अब तो आ जा यार, सीने से लगा जा यार’। सूचना पर दरिमा पुलिस ने सोमवार की सुबह मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले को प्रेम-प्रसंग से जोडक़र देखा जा रहा है।

दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम सखैली पारा निवासी विद्यासागर विश्वकर्मा (22) रविवार की रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। सोमवार की सुबह जब वह नहीं उठा तो परिजन ने दरवाजा खटखटाने लगे। तब भी नहीं उठा तो परिजन दरवाजा तोडक़र (Commits suicide) अंदर घुसे तो सभी दंग रह गए।

विद्यासागर फांसी (Commits suicide) के फंदे पर लटका मिला। वहीं कमरे में मोबाइल पर सैड सॉन्ग बज रहा था। परिजन ने मामले की जानकारी दरिमा पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने युवक का मोबाइल जब्त किया है।

यह भी पढ़ें:Road accident: सडक़ हादसे में शिक्षक की मौत, स्कूल जाते समय बाइक से आमने-सामने हुई भिड़ंत

आत्महत्या से पूर्व सोशल मीडिया पर लिखी ये बातें

पुलिस ने युवक का मोबाइल जब्त किया है। युवक ने आत्महत्या (Commits suicide) करने से पूर्व अपने मोबाइल से फेसबुक पर स्टेट्स लगाया था। जिसमें लिखा है ‘माई लास्ट डे। सब कोई पता कर आ जाना। अब तो आ जा यार, सीने से लगा जा यार’।

मामला प्रेम-प्रसंग से जोडक़र देखा जा रहा है। युवक बीए सेकेंड ईयर तक की पढ़ाई की थी। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। हालांकि वो प्राइवेट छात्र के रूप में बीए फाइनल ईयर की परीक्षा की तैयार कर रहा था।

यह भी पढ़ें:Kidnapping case: छात्रा के अपहरण की कहानी निकली झूठी, सहेली के साथ भागकर चली गई है हैदराबाद!

Commits suicide: युवक का मोबाइल किया गया जब्त

एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो का कहना है कि दरिमा थाना क्षेत्र निवासी विद्यासागर ने रविवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या (Commits suicide) कर ली है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने युवक का मोबाइल जब्त किया है।