8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Road accident: सडक़ हादसे में शिक्षक की मौत, स्कूल जाते समय बाइक से आमने-सामने हुई भिड़ंत

Road accident: घर से बाइक पर सवार होकर स्कूल जाने निकले थे शिक्षक, रास्ते में सामने से आ रही दूसरी बाइक ने मारी टक्कर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 10 Mar 2025, 8:02 PM IST

Road accident: सडक़ हादसे में शिक्षक की मौत, स्कूल जाते समय बाइक से आमने-सामने हुई भिड़ंत

Teacher Shiv Shankar Dubey

भैयाथान। घर से स्कूल जाने निकले बाइक सवार शिक्षक की शनिवार की सुबह सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। रास्ते में दूसरे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे (Road accident) में गंभीर रूप से घायल शिक्षक को अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी बीच रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। शिक्षक की मौत से परिजनों में मातम पसर गया है।

सूरजपुर जिले के भैयाथान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोयलारी निवासी देवशंकर दुबे शनिवार की सुबह घर से बाइक पर सवार होकर ग्राम बंजा स्थित स्कूल (Road accident) जा रहे थे। इसी बीच रजौलीपारा के आगे कोल्हुआ नाला के करीब विपरीत दिशा से आ रहे दोपहिया वाहन से उनकी भिड़ंत हो गई।

दुर्घटना के पश्चात आसपास के लोग इक_ा हो गए, शिक्षक देवशंकर दुबे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंजा ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:Kidnapping case: छात्रा के अपहरण की कहानी निकली झूठी, सहेली के साथ भागकर चली गई है हैदराबाद!

Road accident: परिजनों में पसरा मातम

डॉक्टरों द्वारा पीएम पश्चात शिक्षक का शव उनके परिजन को सौंप दिया गया। घटना (Road accident) में शिक्षक की मौत से ग्राम कोयलारी में जहां शोक का माहौल है, वहीं परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।