8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Former MLA car accident: सडक़ छोड़ खेत में उतरी कार, कांग्रेस के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव घायल

Former MLA car accident: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आते समय रास्ते में अनियंत्रित होकर खेत में उतर गई कार, अंबिकापुर के निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 9 Mar 2025, 3:47 PM IST

Former MLA car accident: सडक़ छोड़ खेत में उतरी कार, कांग्रेस के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव घायल

Former MLA car accident

अंबिकापुर. सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व पूर्व संसदीय सचिव (Former MLA car accident) सडक़ हादसे में घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने अपनी इन्नोवा कार (Car accident) से सूरजपुर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार अनियंत्रित होकर खेत में उतर गई। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक के हाथ में चोटें आई हैं।

भटगांव से कांग्रेस के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े रविवार की दोपहर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने अपनी इन्नोवा कार चलाकर (Former MLA car accident) सूरजपुर आ रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे वे सूरजपुर जिले के ओडग़ी इलाके में पहुंचे थे। इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सडक़ किनारे खेत में गड्ढे में उतर गई।

हादसे में विधायक (Former MLA car accident) के हाथ में चोट लगी है। कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों तथा वहां से गुजर रहे लोगों द्वारा पूर्व विधायक को कार से बाहर निकालकर दूसरे वाहन से सूरजुपर अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें:Girl raped: Video: पिकनिक स्पॉट से युवती को अगवा कर रेप, 2 भाइयों व बहन के साथ की मारपीट, 3 गिरफ्तार

Former MLA car accident: लाए गए अंबिकापुर

पूर्व विधायक को सूरजपुर से अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके हाथ में फे्रक्चर की संभावना जताई जा रही है। पूर्व विधायक के कार हादसे (Former MLA car accident) में घायल होने की खबर पर काफी संख्या में कांग्रेसी भी अस्पताल पहुंचे हैं।