8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Car accident: कार हादसे में घायल नवनिर्वाचित सरपंच की मौत, जीत के बाद भगवान के दर्शन करने गया था ओडिशा

Car accident: जगन्नाथपुरी में पूजा-अर्चना करने के पश्चात अपनी मां व अन्य लोगों के साथ लौटने के दौरान हुआ था हादसा, रायपुर से घर लाते समय रास्ते में तोड़ा दम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 8 Mar 2025, 8:54 PM IST

Car accident: कार हादसे में घायल नवनिर्वाचित सरपंच की मौत, जीत के बाद भगवान के दर्शन करने गया था ओडिशा

Accidental car

अंबिकापुर. लखनपुर विकासखंड के ग्राम गोरता के नवनिर्वाचित सरपंच पंचराज की सडक़ दुर्घटना (Car accident) में मौत हो गई। चुनाव में जीत के बाद वह भगवान के दर्शन करने पुरी ओडिशा गया था। वहां से लौटने के दौरान उसकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में सरपंच गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। वहीं वाहन में सवार अन्य लोग भी घायल हुए थे। गंभीर रूप से जख्मी सरपंच का इलाज रायपुर में चल रहा था। स्थिति में सुधार न होने पर परिजन उसे 7 मार्च को घर ला रहे थे। इसी बीच रास्ते में देर रात उसकी मौत हो गई। सरपंच का अंतिम संस्कार शनिवार को गांव के मुक्तिधाम में किया गया।

सरपंच का चुनाव जीतने के बाद पंचराज सिंह अपनी मां सहोदरी बाई और गांव के केवल साय, रामधनु, कौशल्या, इंद्रावती व रवि कुमार के साथ कार क्रमांक सीजी 29 एई 9868 से पुरी ओडिशा दर्शन करने गया था। वहां से सभी वापस लौट रहे थे। कार (Car accident) मुकेश कुमार चला रहा था।

रायगढ़ जिले के लैलुंगा पहुंचने से पहले जंगल में चालक को अचानक झपकी आ गई, इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे (Car accident) में सरपंच पंचराज सहित सभी घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए लैलुंगा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया था। यहां पंचराज की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने अंबिकापुर रेफर कर दिया था।

परिजन ने उसे अंबिकापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। स्वास्थ्य में सुधार न होने और स्थिति को गंभीर देखते हुए यहां से भी चिकित्सकों ने रायपुर के लिए रेफर कर दिया था।

यह भी पढ़ें: Clash during voting: Video: वोटिंग से पहले नेताओं में जमकर झूमाझटकी, दीं गालियां, उदयपुर जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा

Car accident: घर लाते समय तोड़ा दम

रायपुर में कुछ दिनों तक इलाज के बाद भी स्थिति में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने परिजन को उसे घर ले जाने की सलाह दी थी। चिकित्सकों के कहने पर परिजन घर (Car accident) ला रहे थे। इसी बीच 7 मार्च की रात करीब 10.30 बजे रास्ते में उसकी मौत हो गई।

अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़

लखनपुर पुलिस ने सरपंच के शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजन को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। शनिवार की शाम ग्राम गोरता स्थित मुक्तिधाम में सरपंच (Car accident) का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।