3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Car accident: महाकुंभ से लौट रहे थे श्रद्धालु, अचानक रास्ते में आ गया सियार और पलट गई कार, 1 की मौत, 4 घायल

Car accident: महाकुंभ से लौट रहे थे श्रद्धालु, अचानक रास्ते में आ गया सियार और पलट गई कार, 1 की मौत, 4 घायल

Demo pic

अंबिकापुर. प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर स्थित गणेशपुर मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे सडक़ पर अचानक सियार आ जाने से एक कार अनियंत्रित होकर पलट (Car accident) गई। हादसे में कार सवार 2 महिला समेत 5 लोग घायल हो गए। सभी प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर वापस लौट रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। जबकि 4 लोगों का इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है।

शहर के गांधीनगर क्षेत्र निवासी बबूल मंडल 65 वर्ष परिवार के सदस्यों व परिचितों के साथ कार क्रमांक सीजी 29 एडी 3967 से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान (Car accident) करने गया था। कार में 5 लोग सवार थे। संगम स्नान करने के बाद सभी वापस लौट रहे थे।

शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे जैसे ही प्रतापपुर रोड स्थित गणेशपुर मोड़ के पास पहुंचे कि अचानक सडक़ पर एक सियार आ गया। इससे चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार पलट (Car accident) गई।

इस दौरान कार सवार सभी लोग नींद में थे। वाहन पलटने से चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और सभी को कार से बाहर निकाला। इसके बाद इलाज के लिए प्रतापपुर अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें:Panchayat Election Results 2025: जिपं की 10 में 4 सीटें भाजपा, 3 कांग्रेस तो 3 निर्दलीय के खाते में, भाजपा से बागी विधायक रेणुका की पुत्री मोनिका भी जीतीं

Car accident: अस्पताल में हो गई मौत

दुर्घटना में बबूल मंडल, प्रिया मंडल, पूजा मंडल, राकेश श्याम व विकास गुप्ता घायल हो गए। वहीं बबूल मंडल को गंभीर चोटें आई थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Car accident) में भर्ती कराया गया था। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का इलाज शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग