अंबिकापुर

5 वर्षीय बेटी को जमीन पर बैठाकर पिता ने पेड़ में लगा ली फांसी, रोती रह गई मासूम, छोडक़र चली गई थी दूसरी पत्नी

Commits suicide: 3 दिन पूर्व मासूम बेटी के साथ निकला था घर से, पहली पत्नी की हो गई थी मौत जबकि दूसरी पत्नी भी चली गई थी छोडक़र, बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो नजारा देखकर उड़ गए होश
less than 1 minute read
Commits suicide
Innocent daughter

अंबिकापुर. Commits suicide: बतौली थाना क्षेत्र के नावापारा स्थित कॉलेज के पीछे एक युवक ने अपनी 5 वर्षीय बेटी को बैठाकर पलाश पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों ने जाकर देखा तो युवक का शव फंदे पर लटका था। मृतक 23 मार्च को अपने घर से करने की बात कहकर अपनी बेटी को साथ लेकर घर से निकला था। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरी पत्नी भी छोडक़र चली गई थी। सूचना पर बतौली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को परिजन को सौंप दिया है।


जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सामरबार निवासी रामदेव पिता रामनारायण कोरवा 30 वर्ष की पहली पत्नी की मौत हो जाने के बाद उसने दूसरी शादी की थी। कुछ दिन पूर्व दूसरी पत्नी भी उसे छोडक़र चली गई थी। इधर 23 मार्च को वह अपनी 5 वर्षीय बेटी के साथ काम करने की बात कहकर घर से निकला था।

रविवार को सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत नवापरा स्थित कॉलेज के पीछे बेटी को बैठा दिया और उसके सामने ही पलाश पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्ची देखती रही पर उसे कुछ समझ नहीं आया।


रोने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे
इधर पिता की स्थिति को देखकर बच्ची चीख रही थी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। वहां का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। लोगों ने घटना की जानकारी बतौली पुलिस को दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा के बाद पीएम करवाया। इधर पुलिस ने मामले की जानकारी मृतक के परिजन को दी।

Published on:
26 Mar 2023 09:20 pm
Also Read
View All
Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे 2 ग्रामीणों का मिला शव, तीसरे की तलाश जारी, मछली मारने के दौरान पलट गई थी नाव

Terror of Sand Smugglers: अंबिकापुर में रेत तस्करों ने रायपुर के खनिज आरक्षक को पीटा, छुड़ा ले गए रेत से भरे 2 टीपर वाहन, 5 पर एफआईआर

Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Mayor Crying on Camera: ऑडियो वायरल होने के बाद कैमरे के सामने रो पड़ीं अंबिकापुर मेयर, कहा- मेरे खिलाफ रचा गया षडय़ंत्र

घर जाना है तो… 10-10 हजार रुपए दो! चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां, ये प्लेसमेंट है या फंसाने का खेल?