अंबिकापुर

Commits suicide: कीटनाशक खाकर नवविवाहिता ने दी जान, ससुर बोला- शराब के नशे में दामाद ने की थी पिटाई

commits suicide: पति घर लौटा तो मुंह से आ रही थी दुर्गंध, इलाज के दौरान अंबिकापुर के अस्पताल में तोड़ दिया दम
less than 1 minute read
टुकड़े में मिली ग्रामीण की लाश! चार दिन से था लापता, मौत का कारण स्पष्ट नहीं..
टुकड़े में मिली ग्रामीण की लाश! चार दिन से था लापता, मौत का कारण स्पष्ट नहीं..

अंबिकापुर. उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुमडेवा निवासी 24 वर्षीय एक नवविवाहिता ने महाशिवरात्रि की शाम को कीटनाशक सेवन कर लिया था। मुंह से दुर्गंध (Commits suicide) आने पर पति समेत अन्य परिजनों ने उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मौत के बाद महिला के पिता ने दामाद द्वारा शराब पीकर बेटी की पिटाई करने का आरोप लगाया है।

उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुमडेवा निवासी दुर्गा यादव पति भागवत यादव 24 वर्ष 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन उसका पति बाइक से उसे देवगढ़ धाम मेला में पहुंचाकर क्रिकेट खेलने चला गया था। वहां किसी रिश्तेदार के बच्चे का मुंडन था। शाम को पति घर पहुंचा तो दुर्गा के मुंह से कीटनाशक (Commits suicide) की गंध आ रही थी।

परिजन उसे इलाज के लिए उदयपुर अस्पताल ले गए। यहां रेफर करने पर उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत (Commits suicide) हो गई।

Commits suicide: मृतका के पिता ने लगाए ये आरोप

वहीं महिला के पिता ग्राम केसमा निवासी पीतांबर यादव ने पुलिस के समक्ष बयान दिया है कि मेरी बेटी को दामाद प्रताडि़त करता था। आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था।

26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन भी मेला जाने की बात को लेकर उसके साथ मारपीट (Commits suicide) की थी। मारपीट किए जाने की जानकारी महिला ने अपने पिता को मोबाइल पर दी थी।

Updated on:
01 Mar 2025 08:43 pm
Published on:
01 Mar 2025 08:43 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से

Surguja News: महिला के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, फिर एंबुलेंस से लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर बोले- इसकी तो मौत हो गई है

Former Deputy CM Statement: उपचुनाव में BJP की हार पर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, बच्चियों के निजी अंगों पर वार का प्रभाव तो पड़ेगा ही

Bear Attack on Woman: मैनपाट में खुखड़ी बीन रही थी महिला, अचानक आ धमका भालू, चेहरे पर मारा पंजा, हुई बेहोश

Wildlife Smuggling: धर्मशाला में कमरा नंबर 205 में पड़ा छापा, बलरामपुर में हाथी के 3 जबड़ों के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के 3 तस्कर गिरफ्तार