अंबिकापुर. सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चकेरी में शुक्रवार की शाम को मादा भालू ने अपने 2 शावकों के साथ एक युवक पर हमला (Bears attack) कर दिया। युवक ने संघर्ष कर किसी तरह अपनी जान बचाई। पहले तो उसने दोनों शावकों को उठाकर पटक दिया, इससे वे भाग गए, लेकिन मादा भालू ने उसे जख्मी कर दिया। संघर्ष के दौरान भालुओं ने युवक के सिर व शहर के अन्य हिस्से को गंभीर चोटें आई हंै। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।