अंबिकापुर

Video: ससुराल आए युवक की जंगल में पेड़ पर 50 फीट ऊपर लटकी मिली लाश

Commits suicide: जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने गांधीनगर पुलिस को दी मामले की सूचना, मायके में ही थी मृतक की पत्नी

less than 1 minute read
Commits suicide
Young man dead body found hanging on tree

अंबिकापुर. Commits suicide: शहर से लगे खलिबा जंगल में शुक्रवार को एक युवक का पेड़ पर फांसी से लटकी लाश मिली है। युवक का शव करीब 50 फीट ऊपर लटक रहा था। सूचना पर पहुंची गांधीनगर पुलिस ने शव उतरवाकर आगे की प्रक्रिया पूरी की। मृतक अपने ससुराल आया था, इस दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा उसकी पहचान की गई। युवक के विक्षिप्त होने की बात कही जा रही है।


सरगुजा जिले के लुंड्रा विकासखंड के धौरपुर थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय टकेश्वर मरावी की शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खलिबा में ससुराल है। उसकी पत्नी मायके में ही थी।

27 मार्च को वह पत्नी से मिलने ससुराल पहुंचा था। इसी बीच शुक्रवार की सुबह उसकी लाश खलिबा स्थित जंगल में रस्सी के सहारे फांसी पर लटकी मिली। युवक ने साल के पेड़ पर करीब 50 फीट ऊपर चढक़र फांसी लगाई थी।

ग्रामीणों की सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव उतरवाकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पीएम पश्चात पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया।


मानसिक रूप से कमजोर था युवक
इस संबंध में एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। परिजनों द्वारा उसका लंबे समय से इलाज भी कराया जा रहा था। इसी बीच उसने ये कदम उठा लिया।

Updated on:
30 Mar 2024 09:44 am
Published on:
29 Mar 2024 05:35 pm
Also Read
View All
BJP Leader Murder Case: कोरिया तिहरे हत्याकांड के 4 आरोपियों ने किया सरेंडर, फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाए गए थे भाजपा नेता समेत 3 लोग

Protest of Liquor Shop Video: बारिश के बीच महिलाओं ने निकाली रैली, बोलीं- हमारे गांव से हटाओ शराब दुकान, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम

Brutality with Wife: हैवानियत ऐसी कि शैतान भी हाथ जोड़ ले! पत्नी के कपड़े फाड़े, मुंडन कर कालिख पोती, मारी लात, गिलास में भरकर पिलाया पेशाब

Crime Against Girl: अंबिकापुर आई युवती की युवक ने 4 साल तक लूटी आबरू, बहन ने खिलाई अबॉर्शन की दवा, भाई-बहन पर एफआईआर दर्ज

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत 5 अब भी फरार