8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी के चरित्र पर था संदेह तो गोद लिए बेटे ने कर दी मां की हत्या, पत्नी ने भागकर बचाई जान

Mother murder: पत्नी की पिटाई करता देख माता-पिता आए थे बीच-बचाव करने, लेकिन बेटे ने दोनों की डंडे से कर दी थी बेदम पिटाई, इलाज के दौरान मां ने तोड़ा दम, पुलिस ने आरोपी बेटे को भेजा जेल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 28 Mar 2024, 8:40 PM IST

MOther murder

Mother murder accused arrested

अंबिकापुर. Mother murder: सीतापुर पुलिस ने मां की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका व उसके पति के कोई संतान नहीं थे, इस वजह से दोनों ने आरोपी बेटे को गोद लिया था। दरअसल आरोपी अपनी पत्नी पर चरित्र संदेह करता था। इसे लेकर 13 दिन पूर्व उससे मारपीट कर रहा था। जब माता-पिता बचाने आए तो दोनों की डंडे से बेदम पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल मां ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया था।


सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दर्रीपारा निवासी रामप्रसाद पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इस कारण वह अक्सर पत्नी के साथ लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। 14 मार्च की रात करीब 10 बजे सभी लोग घर में थे।

इसी दौरान रामप्रसाद पुरानी बातों को लेकर पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगा, जब पत्नी ने गाली देने से मना किया तो डंडे से उसकी पिटाई करने लगा। यह देखकर जब महिला की सास मोतो बाई व ससुर कमल बीच-बचाव करने आए तो आरोपी ने डंडे से उनकी भी पिटाई कर दी।

इस बीच मौका पाकर रामप्रसाद की पत्नी भाग गई। इधर मारपीट के कारण मोतो बाई व कमल को गंभीर चोटें आईं, दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान मोतो बाई की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: बहुचर्चित जमीन घोटाला: कलेक्टर न्यायालय ने 4.22 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री घोषित की शून्य


पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
इस मामले में सीतापुर पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी रामप्रसाद उम्र ४६ वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतका मोतो बाई व कमल भगत की कोई संतान नहीं होने के कारण उन्होंने आरोपी रामप्रसाद को गोद लिया था।