अंबिकापुर

कोरोना को मात देकर दूसरी बार पॉजिटिव हुई महिला समेत अंबिकापुर में 2 और की मौत

Corona death: अंबिकापुर के कोविड-19 (Covid-19) अस्पताल में चार घंटे के अंदर 2 कोरोना मरीजों की मौत (Death from corona) , महिला पूर्व में भी कई बीमारियों से थी ग्रसित
2 min read
कोरोना को मात देकर दूसरी बार पॉजिटिव हुई महिला समेत अंबिकापुर में 2 और की मौत
Demo pic

अंबिकापुर. जिले में कोरोना (Covid-19) की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को चार घंटे के अंदर 65 वर्षीय महिला व 65 वर्षीय पुरूष की मौत कोरोना से कोविड-19 अस्पताल में हो गई।

मृतकों में महिला पूर्व में कोरोना से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज (Discharge) हो गई थी, लेकिन घर में अचानक तबियत बिगडऩे पर दोबारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


केदारपुर निवासी 65 वर्षीय वृद्धा 9 अक्टूबर को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। चिकित्सकों ने उसे 19 अक्टूबर को डिस्चार्ज कर होम आइसोलशन (Home Isolation) में रहने को कहा था। घर में अचानक तबियत खराब होने पर 22 अक्टूबर को उसे पुन: कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां शुक्रवार की शाम 6.30 बजे उसकी मौत हो गई। वह पूर्व में शुगर बीमारी से ग्रसित थी। चिकित्सकों का कहना है कि महिला को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इस कारण उसे आईसीयू (ICU) में रखा गया था। वहीं शहर से लगे चीताबहार निवासी 65 वर्षीय पुरूष की मौत कोविड-19 अस्पताल अंबिकापुर में शुक्रवार की दोपहर 2.55 बजे हो गई।

उसे कोरोना संदिग्ध मानते हुए 22 अक्टूबर को कोविड आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। यहां पॉजिटिव आने पर उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसे सांस लेने में परेशानी होने पर आईसीयू में रखा गया था।


41 पहुंचा मौत का आंकड़ा
सरगुजा जिले में कोरोना पॉजिटिवों का आंकड़ा (Death figure) 4 हजार के करीब पहुंच गया है, वहीं साढ़े 3 हजार लोगों ने कोरोना (Covid-19) को मात दे दी है। जिले में अब तक कुल 41 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई है।

Published on:
24 Oct 2020 10:58 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद