अंबिकापुर

कोविड अस्पताल अंबिकापुर में 3 और कोरोना पॉजिटिवों की मौत, हर दिन बढ़ रहे मौत के आंकड़े

Corona death figure: मृतकों में अंबिकापुर शहर (Ambikapur city) का एक व्यक्ति जबकि एक महिला व एक पुरुष सूरजपुर जिले के, हर दिन मिल रहे कोरोना संक्रमित (Covid-19 positive)
2 min read
Death from corona
Corona positive

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ में जहां हर दिन कोरोना संक्रमितों (Covid-19) के मिलने की संख्या 10 हजार पार कर गई है, वहीं सरगुजा जिले में यह संख्या 200 से 300 के बीच पहुंचने लगी है। 15 अप्रैल को सरगुजा जिले में 284 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। कोरोना संक्रमितों (Covid-19 patients) के मिलने के साथ-साथ मौत का आंकड़ा (Corona death figure) भी हर दिन बढ़ रहा है।

शुक्रवार को अंबिकापुर कोविड अस्पताल (Covid hospital) में भर्ती 3 और मरीजों की मौत हो गई। वहीं हर दिन कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हो रहे हैं।


मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित कोविड सेंटर में कोरोना से संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को एक महिला सहित 3 लोगों की मौत हो गई। अंबिकापुर सत्तीपारा निवासी 60 वर्षीय पुरुष को 14 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान 15 अपै्रल की रात 8.40 बजे उसकी मौत (Death from corona) हो गई।

वहीं सूरजपुर जिले के भैयाथान निवासी 55 वर्षीय पुरुष को जीवन ज्योति अस्पताल से रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां भर्ती के कुछ घंटे बाद रात 9.30 बजे मौत हो गई।

वहीं भटगांव सूरजपुर निवासी 70 वर्षीय महिला को १४ अपै्रल को भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान 16 अपै्रल की रात 2.30 बजे मौत हो गई।


दो दिन में 7 की मौत, अंतिम संस्कार के लिए परेशानी
मेडिकल कॉलेज अस्पताल(Medical college hospital) स्थित कोविड सेंटर (Covid center) में हर दिन मौत के मामले सामने आ रहे हैं। दो दिन के भीतर 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। इससे पूर्व भी हर दिन लगातार 2-3 लोगों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं।

पिछले एक सप्ताह के अंदर 17 लोगों की जान कोरोना (Death from corona) से गई है। इसके बाद से गंगापुर स्थित मुक्तिधाम में शव के अंतिम संस्कार करने में परेशानी सामने आने लगी है। पहले सप्ताह में एक-दो मौत के मामले आते थे। पिछले दस दिनों में हर दिन मौत के मामले सामने आ रहे हैं।

Published on:
16 Apr 2021 08:59 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद