अंबिकापुर

Corona positive found: सरगुजा में भी कोरोना ने दी दस्तक, स्वास्थ्य कर्मी मिला पॉजिटिव, गया था बिलासपुर

Corona positive found: बिलासपुर से लौटने के बाद सर्दी-खांसी व बुखार से हो गया था पीडि़त, स्वास्थ्य कर्मी को किया गया है आइसोलेट
2 min read
Corona
Health worker found corona positive

अंबिकापुर. कोराना का खतरा एक बार फिर बढ़ रहा है। सरगुजा जिले में भी कोरोना (Corona positive found) का पहला केस सामने आया है। लखनपुर निवासी स्वास्थ्य कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से स्वास्थ्य अमले में हडक़ंप मचा हुआ है। उसे आइसोलेट किया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से निपटने के लिए तैयारी कर रखी है। आइसोलेशन वार्ड भी तैयार हंै। प्रति दिन 10 से 12 संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है।

सरगुजा जिले के लखनपुर निवासी 31 वर्षीय एक स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव (Corona positive found) मिला है। उसे एक सप्ताह से सर्दी-खांसी, बुखार व शरीर में दर्द की शिकायत थी। दवा खाने के बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। कोविड की आशंका पर उसने 12 जून को जांच कराई, जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया है।

Covid

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रतिदिन 10 से 12 कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है। यह सरगुजा में पहला पॉजिटिव (Corona positive found) केस है। कोविड मरीजों के लिए आईसोलेशन वार्ड तैयार है। आवश्यकता पर मरीजों की भर्ती की जा सकती है।

Corona positive found: बिलासपुर गया था कर्मचारी

डॉ. शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि सरगुजा में पहला कोरोना पॉजिटिव (Corona positive found) का केस मिला है। वह स्वास्थ्य कर्मचारी है। कुछ दिन पूर्व वह बिलासपुर गया था। इसके बाद उसे सर्दी-खांसी व बुखार से पीडि़त था। उसे आइसोलेट किया गया है।

लक्षण पाए जाने पर कराएं जांच

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगर सर्दी-खांसी, बुखार से पीडि़त हैं और ठीक नहीं हो रहा है तो तत्काल कोविड की जांच कराएं। कोविड (Corona positive found) नियमों का पालन करें। मास्क पहने, सार्वजनिक जगहों पर जाने से परहेज करें। हाथ साबुन और पानी से बार-बार धोएं।

Updated on:
13 Jun 2025 07:38 pm
Published on:
13 Jun 2025 07:38 pm
Also Read
View All
Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video

Surguja Crime News: नहीं पकड़े गए 1 करोड़ की ज्वेलरी उठाइगीरी के आरोपी, व्यापारियों का थाने के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरु

Ambikapur News: अभाविप ने कुलपति पर लगाए कई गंभीर आरोप, कहा- ये VC बनने के लायक ही नहीं, हमारी सरकार की भी है गलती

Ambikapur News: आरक्षक की मौत के 37 दिन बाद ‘आयुष्मान सारथी’ से आया मैसेज, आप स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं, पत्नी बोली- कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए

Ambikapur Snake Bite: रात 2.30 बजे युवक के होंठ पर कुछ काटने का हुआ एहसास, नींद खुली तो बिस्तर पर लेटा था करैंत, हुई मौत