अंबिकापुर

विदेशों से शहर लौटे 4 युवकों में कोरोना का खतरा! इनमें से 2 ने रायपुर में पॉजिटिव मिली युवती के साथ प्लेन में किया था सफर

Coronavirus: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचकर चारों युवकों ने कराई कोरोना की जांच, गले में खराश आने के बाद हुआ था कोरोना वायरस का शक
2 min read
विदेशों से शहर लौटे 4 युवकों में कोरोना का खतरा! इनमें से 2 ने रायपुर में पॉजिटिव मिली युवती के साथ प्लेन में किया था सफर
Demo pic

अंबिकापुर. विदेश यात्रा कर अंबिकापुर शहर लौटे 4 लोगों को कोरोना वायरस का संदिग्ध मान कर ब्लड सैंपल लिया गया है। सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए रायपुर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव पाई गई रायपुर की युवती के साथ इनमें से 2 युवकों ने प्लेन मेंं सफर किया था, इसके बाद से दोनों अपने घर में परिजनों के साथ थे। (Coronavirus)


अंबिकापुर शहर के अलग-अलग क्षेत्र में रहने वाले 4 युवक विदेश यात्रा से पिछले दिनों लौटे थे। इन चारों ने 23 मार्च को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर कोराना वायरस (Coronavirus) की जांच कराई। शहर आने के बाद उन्हें गले में खरास आई तो उन्हें कोरोना वायरस होने का शक हुआ।

इसके बाद चारों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल आकर कोरोना वायरस (Coronavirus) की जांच कराई। चिकित्सकों की टीम ने चारों का सैंपल लिया तथा जांच के लिए रायपुर भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इनमें से 2 युवकों ने रायपुर में कोरोना पॉजिटिव पाई गई युवती के साथ उसी प्लेन में सफर भी किया था। इसके बाद से वे अपने-अपने घर में थे।


जेजे अस्पताल में 5 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार
इधर अंबिकापुर के जीवन ज्योति अस्पताल प्रबंधन ने बताया है कि कोरोना से जंग में हम भी सरकार को पूरा सहयोग देंगे। इसी कड़ी में अस्पताल में प्रशासनिक आदेश पर कोरोना पीडि़तों का नि:शुल्क इलाज करेंगे। इसके लिए अस्पताल में 5 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है।

इसमें डॉ. जेके सिंह द्वारा पीडि़तों का इलाज किया जाएगा। साथ ही वार्ड में 5 पैरामेडिकल स्टाफ 7 दिन तक रहेंगे, जिससे आपातकाल की स्थिति में क्रिटिकल पेशेंट को तुरंत केयर मिल सके। प्रबंधन ने कहा है कि प्रशासन की जरूरत के अनुसार अस्पताल अपनी सेवाएं देने को तैयार है।

अंबिकापुर में कोरोना वायरस से जुड़ीं खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- coronavirus in Ambikapur

Published on:
24 Mar 2020 03:23 pm
Also Read
View All
Surguja Police: खाकी का भी नहीं रहा खौफ! प्रशिक्षु डीएसपी पर हमला, कार में भी तोडफ़ोड़, 6 आरोपी भेजे गए जेल

Ambikapur Land Fraud: तालाब की जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर 40 लाख में सौदा, कलेक्टर ने कराई जांच, मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

Ambikapur News: 19 वर्षीय युवक ने घुनघुट्टा बांध में लगाई छलांग, 20 घंटे बाद मिला शव, इंस्टाग्राम में लगाया था आशिकी-2 का स्टेट्स

Ambikapur Crime News: डीजे का साउंड कम करने कहा तो मां-बेटे पर किया धारदार हथियार से हमला, डीएसपी से भी हुई मारपीट

Ambikapur News: गणेश विसर्जन के दौरान DSP की पिटाई, अफसर ने बताई आपबीती, बोले- साइड देने के लिए कहा और शुरू कर दी मारपीट