अंबिकापुर

रुपए लेकर शहर से घर लौट रहे चचेरे भाइयों का जंगल में यमराज से हो गया सामना, पसरा मातम

अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवकों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में तोड़ दिया दम

2 min read
Dead body
Accident death

अंबिकापुर. दो चचेरे भाई रविवार की शाम अंबिकापुर से मजदूरी के रुपए लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। वे अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर स्थित सोनवाही जंगल के पास पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। हादसे में सिर के बल सड़क पर गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहां से गुजर रहे लोगों द्वारा संजीवनी की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भिजवाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर सुनकर दोनों के घरों में मातम पसर गया।


सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम छतरपुर निवासी 28 वर्षीय शिवनारायण तिर्की पिता रोपन तिर्की मजदूरी करता था। वह रविवार को अपने चचेरे भाई 20 वर्षीय दीपक पिता समय लाल के साथ बाइक से अंबिकापुर मजदूरी के रुपए लेने आया था। मालिक से रुपए लेकर दोनों शाम को अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे।

वे अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर स्थित सोनवाही जंगल से गुजर ही रहे थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों हवा में उछलकर सिर के बल सड़क पर आ गिरे। हादसे के बाद वहां राहगीरों की भीड़ लग गई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना संजीवनी 108 व पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही संजीवनी वहां पहुंची और गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।


दोनों परिवारों में पसरा मातम
दुर्घटना में युवकों के मृत होने की खबर पुलिस द्वारा उनके परिजन को दी गई। सूचना मिलते ही वे अस्पताल पहुंचे। सोमवार को पीएम पश्चात शव उनके परिजन को सौंप दिया गया। युवकों की मौत से उनके परिजन का जहां रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

Published on:
02 Jul 2018 06:53 pm
Also Read
View All
Couple Brutally Beaten: आधी रात दंपती को देखकर ग्रामीण बोले- तुम दोनों यहां चोरी करने आए हो? फिर बेदम पीटा, पति की मौत

BJP Leader Murder Case: मृत भाजपा नेता के परिजन बोले- हत्यारों का हो एनकाउंटर, हूटर बजाकर चलते थे, रेत की गाडिय़ों से 1000 की करते थे वसूली

Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता की जलाकर हत्या मामले में तीसरी मौत, भाई के बाद अब शिक्षक ने भी तोड़ा दम, फरसे से किया था वार