अंबिकापुर

अस्पताल में भर्ती नाबालिग को देखने आए थे चाची और जीजा, चाची को नींद आ गई, जब आंख खुली तो…

Crime News: किशोरी की तबियत थी खराब तो अस्पताल (Hospital) में कराया गया था भर्ती, रात में किशोरी के साथ उसकी चाची भी रुकी थी, महिला का दामाद (Dauther-in-law) भी आया था सहयोग करने
less than 1 minute read
Minor girl murder
Demo pic

अंबिकापुर. अस्पताल से अपने जीजा के साथ एक किशोरी फरार हो गई। दरअसल किशोरी की तबियत खराब होने पर 7 जुलाई को मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical college hospital) में भर्ती कराया गया था। किशोरी की चाची यहां रुकी थी, जबकि उसका दामाद भी अस्पताल पहुंचा था।

9 जुलाई की देर रात चाची को नींद आई तो किशोरी अपने जीजा के साथ फरार हो गई। किशोरी की चाची ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी 15 वर्षीय किशोरी अंबिकापुर में अपनी चाची के साथ रहती थी। 7 जुलाई को किशोरी की तबियत खराब हो गई थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

9 जुलाई की रात को किशोरी की चाची अस्पताल में रुकी थी। इस दौरान महिला का दामाद भी वहीं सहयोग के लिए रुक गया था। इसी बीच चाची को नींद आ गई। रात करीब 12 बजे उसकी नींद खुली तो उसके होश उड़ गए। बेड से नाबालिग भतीजी व उसका दामाद दोनों गायब थे।


दर्ज कराया अपराध
भतीजी और दामाद के गायब होने के बाद महिला ने अस्पताल में इधर-उधर उनकी काफी खोजबीन की लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला।

दूसरे दिन भी परिजनों व रिश्तेदारों से पूछताछ की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद महिला ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

Published on:
13 Jul 2021 11:53 pm
Also Read
View All
आधी रात बेटी बोली- मां मुझे किसी चीज ने काट लिया है, देखा तो बिस्तर पर लेटी थी काली मौत, नहीं बच पाई जान

CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

Juvenile Delinquents Escaped: बिजली गुल होते ही बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए 11 अपचारी बालक, एक पहुंचा घर, दूसरा घूम रहा था शहर

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

BJP Leader Threat Video: भाजपा नेता ने सूरजपुर तहसीलदार को दी धमकी, कहा- पहचानते नहीं या हमारी ताकत जानते नहीं हो, किसने मां का दूध पिया है…