अंबिकापुर

हम आपके सारे दुख-दर्द दूर कर देंगे कहकर ठग लिए 15 हजार, नाबालिग समेत 2 गिरफ्तार

Crime news: पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धर्मशाला में रुके नाबालिग समेत 2 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
less than 1 minute read
crime_3.jpg

अंबिकापुर. Crime news: बलरामपुर जिले के तातापानी चौकी के अंतर्गत एक गांव में मंगलवार को 2 लोग पहुंचे। वे एक घर में घुसे और कहा कि हम आपके सारे दुख-दर्द दूर कर देंगे। भविष्यवाणी करने की भी बात उन्होंने कही। दोनों के झांसे में परिवार आ गया। इस बीच दोनों ठगों ने उन्हें ताबीज देकर 15 हजार की ठगी कर ली गई। पीडि़त की रिपोर्ट पर तातापानी चौकी पुलिस द्वारा एक नाबालिग सहित 2 आरोपियों को रामानुजगंज थाने व साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार किया गया।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के तातापानी चौकी के अंतर्गत ग्राम नवाडीह में मंगलवार को ग्रामीण ओंकारनाथ मरकाम के घर में 2 लोग पहुंचे। यहां उन्होंने ओंकारनाथ को दुख-तकलीफ दूर कर देने एवं भविष्यवाणी बताने का झांसा दिया और बदले में 15 हजार रुपए ठग लिए।

जब ग्रामीण को ठगे जाने का एहसास हुआ तो तत्काल उसने इसकी सूचना तातापानी चौकी प्रभारी टिकेश्वर यादव को दी। फिर एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के तत्काल निर्देश पर रामानुजगंज थाना एवं साइबर टीम की मदद से रामानुजगंज के एनीकट के पास आमंत्रण धर्मशाला में रुके दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

आरोपी संतोष लालदेव पिता बैजनाथ लाल देव उम्र 39 वर्ष जिला दरभंगा एवं उसके नाबालिग साथी के विरुद्ध धारा 420, 34 एवं चमत्कारिक औषधिक उपचार अधिनियम 1954 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई।


कार्रवाई में ये रहे शामिल
पुलिस ने एक आरोपी को जेल जबकि दूसरे को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया। कार्रवाई में चौकी प्रभारी टिकेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक प्रीति साहू, अमर साय, अनूप मंडल व रविंद्र चौधरी सक्रिय रहे।

Published on:
15 Nov 2023 09:09 pm