अंबिकापुर

Crime news: कुछ काम है कहकर महिला कर्मी को आधी रात ओटी में ले गया निजी अस्पताल का स्टाफ, यहां बिगड़ गई नीयत, फिर….

Crime news: महिला ने चंगुल से छूटने के बाद ड्यूटी जाना किया बंद, अस्पताल के इंचार्ज समेत मालिक को भी दी जानकारी, लेकिन किसी ने आरोपी स्टाफ के खिलाफ नहीं लिया एक्शन, थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
2 min read
• •
Updated: 13 May 2025, 9:43 PM IST
Bihar News
Bihar News

अंबिकापुर. निजी अस्पताल के महिला कर्मचारी से वहीं के एक कर्मचारी द्वारा छेड़छाड़ (Crime news) किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने अस्पताल के रिसेप्शन, अस्पताल इंजार्च व मालिक को भी पूरी जानकारी दी, लेकिन किसी ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। अंत में पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीडि़ता शहर के दर्रीपारा स्थित एसआरएस अस्पताल में हाउसकिपिंग का काम करती है। 9 मई को वह रात्रि ड्यूटी में थी। रात करीब 1 से 3 बजे के बीच अस्पताल के ही कर्मचारी विरेंद्र द्वारा पीडि़ता से कहा गया कि ओटी कॉम्पलेक्स में कुछ काम है, वहां चलो। जब वह वहां गई तो उसके साथ छेड़छाड़ (Crime news) करने लगा।

इस दौरान पीडि़ता वहां से किसी तरह भाग कर नीचे चली गई। उसके पीछे युवक भी वहां पहुंच गया और धमकी देने लगा कि अगर किसी को बताओगी तो नौकरी से निकलवा दूंगा। पीडि़ता ने डर से रात रात में किसी को कुछ नहीं बताया। सुबह उसने रिसेप्शन स्टाफ को घटना (Crime news) की जानकारी दी। इसके बाद दूसरे दिन पीडि़ता ड्यूटी नहीं गई।

Crime news: अस्पताल के मालिक को भी दी जानकारी

जब 2 दिन पीडि़ता ड्यूटी पर नहीं पहुंची तो अस्पताल के इंचार्ज ने फोन कर पीडि़ता को ड्यूटी पर आने कहा। इस दौरान पीडि़ता ने घटना (Crime news) की जानकारी उसे दी।

पीडि़ता ने 11 मई को अस्पताल के मालिक डॉ. हर्षप्रीत को भी स्टाफ द्वारा छेड़छाड़ किए जाने की जानकारी दी, लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। अंत में पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।

Updated on:
13 May 2025, 9:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत