वे शाम 5 बजे दुरती गांव के विद्युत सब स्टेशन के पास पहुंचे ही थे कि जरही की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे बोलेरो क्रमांक सीजी 29 एजी- 3874 ने उन्हें टक्कर (Huge road accident) मार दी। तीनों वाहन में फंसकर कुछ दूर तक घिसटते चले गए। हादसे में संपत्त सिंह व निलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बसंत गंभीर रूप से घायल हो गया।