अंबिकापुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Minister Shivraj Singh Chauhan) अंबिकापुर पहुंच चुके हैं। शहर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने हाथ हिलाकर व हाथ जोडक़र जनता का अभिवादन किया। उनके साथ सीएम विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्तमंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े समेत अन्य उपस्थित रहे।