सनावल थाना क्षेत्र के ग्राम कुशफर में वन भूमि पर अतिक्रमण की सूचना मिलने पर रात 11 बजे कार्रवाई करने वन विभाग की टीम के साथ सनावल थाना के 4 आरक्षक मौके पर गए थे। यहां जब्ती, पंचनामा सहित अन्य कार्रवाई कर वापस आने के दौरान ग्राम लिबरा कन्हर नदी से रेत का अवैध उत्खनन (Constable crushed by tractor) कर रहे रेत बिचौलिए पुलिस को देखकर ट्रैक्टर ले कर भागने लगे।