अंबिकापुर

युवक ने चाकू से रेत लिया अपना गला, कट गई थी सांस की नली, फिर ऐसे बची जान

Cut throat: गला कटने के बाद युवक छटपटाने लगा तो परिजन तत्काल लेकर पहुंचे मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical college hospital), डॉक्टरों ने ऑपरेशन (Operation) कर बचाई जान
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2021, 8:43 PM IST
Knife attack
Demo pic

अंबिकापुर. मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इएनटी विभाग के डॉक्टरों ने एक युवक की जान बचाई है। युवक २६ जून को अज्ञात कारण से आत्महत्या करने के नियत से चाकू से अपना गला रेत लिया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। ईएनटी विभाग के डॉक्टरों ने उसे तत्काल ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर ऑपरेशन किया।

लगभग एक घंटे के ऑपरेशन के बाद उसकी जान बचाई (Doctor's save life) गई। डॉक्टरों ने कहा कि उसकी सांस नली भी कट गई थी। अगर समय पर नहीं पहुंचता तो उसकी जान बचाना मुश्किल था। उसे आईसीयू में रखा गया है। पाइप के सहारे सांस नली लगाई गई है।


शहर से लगे लक्ष्मीपुर निवासी 25 वर्षीय संजय सिंह २६ जून को घर में ही था। इसी बीच उसने अज्ञात कारण से आत्महत्या करने की नियत से चाकू से अपना गला रेत लिया था। जब वह छटपटाने लगा तो परिजनों की नजर पड़ी।

परिजन ने देखा तो लहूलुहान हालत में देख उनके होश उड़ गए, फिर उसे तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया। अस्पताल नजदीक होने के कारण उसका इलाज शुरू करा दिया गया।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ईएनटी विभाग के एचओडी डॉ. बीआर सिंह व डॉ. उषा आर्मो ने तत्काल ऑपरेशन करने की बात कही, क्योंकि उसकी सांस की नली भी कट चुकी थी।

उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद उसका तत्काल ऑपरेशन किया गया। एक घंटे के ऑपरेशन के बाद उसकी जान बचाई गई। उसे पाइप के सहारे सांस नली लगाई गई।


हालत खतरे से बाहर
चिकित्सकों ने बताया कि जख्म काफी अंदर तक था। अगर समय पर नहीं पहुंचता तो उसकी जान बचाना मुश्किल हो सकता था। उसे फिलहाल ऑपरेशन के बाद आईसीयू में रखा गया है। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी