अंबिकापुर

पिटाई से त्रस्त पत्नी भागकर आ गई थी मायके, ले जाने से मना करने पर दामाद ने कर दी ससुर की हत्या

ससुर द्वारा इनकार किए जाने से गुस्से में आ गया दामाद फिर रात में ही कुल्हाड़ी से वार कर उतार दिया मौत के घाट

2 min read
Dead body

अंबिकापुर. शराब के नशे में धुत होकर मैनपाट के ग्राम नर्मदापुर में पत्नी को मायके से ले जाने पहुंचे दामाद को ससुर ने जब बेटी को नहीं भेजने की बात की तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस दौरान आवेश में आकर दामाद ने कुल्हाड़ी से वार कर ससुर को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने सूचना पर गांव में पहुंच जुर्म दर्ज कर लिया है। लेकिन विडंबना यह है कि 24 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है और ब्लॉक मुख्यालय में डॉक्टर नहीं होने की वजह से अब तक शव का पीएम नहीं किया जा सका है।

ये भी पढ़ें

बिना बिक्री डेढ़ साल से दुकान में सामान होता जा रहा था कम, फिर सामने आई ये सच्चाई


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मैनपाट के ग्राम चोरकीपानी निवासी 60 वर्षीय डेरिहा कोरवा पिता बुधराम कोरवा की पुत्री सोमारी का विवाह धरमजयगढ़ के ग्राम रामपुर निवासी 30 वर्षीय जगमोहन पिता शोभन कोरवा से हुआ था। आए दिन जगमोहन कोरवा सोमारी से किसी न किसी बात को लेकर मारपीट करता था।

इससे वह कुछ दिनों पूर्व भागकर वह अपने पिता के घर ग्राम चोरकीपानी आ गई थी। शुक्रवार की सुबह जगमोहन चोरकीपानी पहुंचा और सोमारी को ले जाने की बात करने लगा। शुक्रवार की शाम सोमारी, जगमोहन व डेरिहा ने नर्मदापुर जाकर जमकर शराब का सेवन किया था। इस दौरान जगमोहन अपनी पत्नी को मायके से ले जाने की बात करने लगा।

इससे नाराज होकर डेरिहा ने कहा कि दिनभर उसके साथ मारपीट करते हो, इसलिए उसे ससुराल नहीं भेजेगा। यह बात दामाद को इतनी नगवार गुजरी की उसने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसकी सूचना पुलिस को गांव वालों ने दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पीएम के लिए भेजवाया। आरोपी दामाद के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


डॉक्टरों के नहीं रहने से नहीं हो सका पीएम
हत्या के बाद मृतक के परिजन व पुलिस शव का पीएम कराने के लिए अस्पताल में डॉक्टरों का इंतजार करते रहे। लेकिन लगातार अवकाश रहने की वजह से कोई भी डॉक्टर ब्लॉक मुख्यालय में मौजूद नहीं था।

इसकी वजह से उसका पीएम नहीं किया जा सका। पीएम के इंतजार में लगभग 24 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन कोई भी डॉक्टर अब तक शव का पीएम करने नहीं पहुंचा है।

ये भी पढ़ें

स्कूल से घर लौट रही थी 7वीं की छात्रा, 2 युवकों ने पकड़ा और जंगल किनारे झोपड़ी में रातभर किया दुष्कर्म
Published on:
18 Aug 2018 09:19 pm
Also Read
View All
Bulldozer Action Video: शहर के कमोदा विहार रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, विरोध के बीच 65 डिसमिल सरकारी जमीन मुक्त

Rape and Viral Photo: शादी करूंगा कहकर युवती से बलात्कार, फिर दूसरी लडक़ी से कर ली शादी, विरोध पर निजी पलों का फोटो-वीडियो किया वायरल

Aman Ojha Murder: अंबिकापुर के अमन ओझा की रंका में हत्या, पत्नी के अफेयर को लेकर वायरल किया था ये Video, कहा था- मेरी हो सकती है हत्या

Couple Skeleton: 6 साल पहले लापता प्रेमी जोड़े का जंगल में मिला कंकाल, कपड़े देख घरवाले बोले- ये विनोद और ज्योति के हैं

Ambikapur Suicide News: सट्टा में लाखों रुपए हार चुके अंबिकापुर के युवा व्यवसायी ने की आत्महत्या, छोड़े 2 सुसाइड नोट, लिखा- पापा मुझे माफ करना, मैं…