अंबिकापुर

Dead body on bike: Video: बाइक पर 2 बच्चों का शव ले जाने का वीडियो हुआ वायरल, BMO सस्पेंड, हटाए गए मेडिकल ऑफिसर

Dead body on bike: स्वास्थ्य सचिव के निर्देश पर डबरी में डूबकर 2 चचेरे भाइयों की मौत के मामले में हुई कार्रवाई, कलेक्टर ने परिजनों को दी 4-4 लाख रुपए की मुआवजा राशि
2 min read
Dead body on bike: Video: बाइक पर 2 बच्चों का शव ले जाने का वीडियो हुआ वायरल, BMO सस्पेंड, हटाए गए मेडिकल ऑफिसर
Child dead body on bike

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के रघुनाथपुर चौकी अंतर्गत ग्राम सिलसिला निवासी 2 मासूम चचेरे भाइयों की रविवार को गांव की डबरी में डूबकर मौत हो गई थी। सोमवार को रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दोनों का पोस्टमार्टम हुआ था। पीएम करने वाले डॉक्टर पर परिजनों ने 20 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया था। वहीं शव वाहन नहीं मिलने पर बाइक पर दोनों बच्चों का शव (Dead body on bike) परिजन घर ले गए थे।

बाइक पर शव ले जाने का वीडियो वायरल (Dead body on bike) होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर स्वास्थ सचिव ने धौरपुर बीएमओ डॉ. राघवेंद्र चौबे को जहां सस्पेंड कर दिया है, वहीं रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमन जायसवाल का बॉंड कैंसिल करते हुए उन्हें हटा दिया है। वहीं कलेक्टर ने दोनों मृत बच्चों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की मुआवजा राशि प्रदान की है।

Dead body on bike: कलेक्टर पहुंचे गांव में

शव वाहन नहीं मिलने पर दोनों बच्चों का शव बाइक (Dead body on bike) पर ले जाया गया था। इस खबर से प्रशासनिक महकमे में हडक़ंच मच गया था। मामले की जानकारी जब स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तक पहुंची तो उन्होंने स्वास्थ्य सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए।

इधर सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर मंगलवार को ग्राम सिलसिला पहुंचे और मृत बच्चों के परिजन से मुलाकात की। उन्होंने दोनों के परिजन को शासन की ओर से 4-4 लाख रुपए मुआवजा राशि प्रदान की। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि लापरवाही पर संबंधित को सस्पेंड (Dead body on bike) किया जा रहा है।

Collector in Silsila village

ये था मामला

लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम सिलसिला निवासी 5-5 वर्ष के 2 चचेरे भाई रविवार को खेलते हुए गांव के डबरी के पास चले गए थे। यहां नहाने के दौरान डूब जाने से उनकी मौत (Dead body on bike) हो गई थी। परिजन उन्हें खोजते हुए पहुंचे तो शव डबरी में देखा।

Children dead body

इसके बाद दोनों को निकालकर रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां बिना पुलिस को जानकारी दिए डॉक्टर ने उन्हें घर भेज दिया था। जब पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पीएम कराने की बात कही। इस पर सोमवार को परिजन दोनों बच्चों का शव लेकर अस्पताल पहुंचे थे।

डॉक्टर पर रुपए मांगने का आरोप, बाइक पर ले गए शव

मृत बच्चों के परिजन ने आरोप लगाया था कि पीएम करने वाले डॉक्टर ने उनसे 20 हजार रुपए मांग की थी। वहीं शव वाहन की व्यवस्था नहीं होने पर दोनों बच्चों का शव बाइक (Dead body on bike) पर ढोकर घर ले गए थे।

Published on:
20 May 2025 02:41 pm
Also Read
View All
CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

Juvenile Delinquents Escaped: बिजली गुल होते ही बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए 11 अपचारी बालक, एक पहुंचा घर, दूसरा घूम रहा था शहर

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

BJP Leader Threat Video: भाजपा नेता ने सूरजपुर तहसीलदार को दी धमकी, कहा- पहचानते नहीं या हमारी ताकत जानते नहीं हो, किसने मां का दूध पिया है…

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत