अंबिकापुर

नामांकन फार्म लेकर लौट रहे विधायक को सीएसपी पढ़ाने लगे आचार संहिता का पाठ, फिर दोनों में जमकर हुआ बवाल- देखें Video

कलक्टोरेट में सीतापुर से कांग्रेस के विधायक अमरजीत भगत अपने परिवार व समर्थकों के साथ पहुंचे थे नामांकन फार्म लेने
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2018, 2:46 PM IST
MLA and CSP
MLA and CSP

अंबिकापुर. विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार की दोपहर नामांकन फार्म लेने सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी व वर्तमान विधायक अमरजीत भगत पहुंचे थे। वे फार्म लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मीडियाकर्मियों ने उन्हें कलक्टोरेट परिसर में ही रोक लिया और उनसे चुनाव के संबंध में पूछताछ करने लगे।

यह देख सीएसपी आरएन यादव वहां पहुंच गए। उन्होंने विधायक को कहा कि आचार संहिता लगी हुई है और आप कलक्टोरेट परिसर में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। सीएसपी की ये बात सुनते ही विधायक भड़क गए।

विधायक बोले- मीडियाकर्मियों की बातों का दे रहा था जवाब
सीएसपी द्वारा आचार संहिता का पाठ पढ़ाता देख विधायक ने कहा कि वे मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्हें मीडियाकर्मियों ने रोक लिया था, वे खुद नहीं रुके थे। उनका काम लोगों की सवालों का जवाब देना है।


मैं तो विपक्ष में बैठा हूं, लडऩे की मेरी आदत है
विधायक यही नहीं रुके, उन्होंने सीएसपी से कहा कि आप और हम एक ही समाज के अंग हैं। यदि व्यवहारिकता के नाते आप मुझे कुछ काम बोलेंगे तो मैं आचार संहिता बोलकर उसे करने से मना नहीं करूंगा। वैसे भी मैं विपक्ष में बैठा हूं और लडऩा मेरी आदत है। इसके बाद विधायक व सीएसपी दोनों मुस्कुराते हुए निकल गए।

गेट के बाहर लिया जा सकता है बयान
विधायक से बहसबाजी के बाद सीएसपी सीधे एसडीएम से मिले और पूरी बात बताई। इसके बाद सीएसपी ने मीडियाकर्मियों से कहा कि वे किसी प्रत्याशी से कलक्टोरेट परिसर गेट के बाहर उनसे पूछताछ कर सकते हैं या उनका बयान ले सकते हैं।

Updated on:
29 Oct 2018, 2:46 PM IST
Published on: