अंबिकापुर

धरमलाल बोले- राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ आने से भाजपा पर नहीं पड़ेगा कोई असर

भाजपा के दिग्गजों की मौजूदगी में सरगुजा संभाग में विकास यात्रा की बनी रुपरेखा, रोड शो के साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री
3 min read
Dharamlal Kaushik in Ambikapur
BJP meeting

अंबिकापुर.राहुल गांधी के सरगुजा आने से कांग्रेस को फायदा होगा, वे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, लेकिन उनके आने से भाजपा को कोई असर नहीं पड़ेगा। भाजपा चौथी बार मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है। उक्त बातें सोमवार को भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री की विकास यात्रा को लेकर राजमोहिनी भवन में आयोजित संभाग स्तरीय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहीं।


राजमोहिनी भवन में मुख्यमंत्री की विकास यात्रा को लेकर संगठन स्तर पर की जा रही तैयारियों को लेकर सोमवार को संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, विकास यात्रा के सह प्रभारी रामप्रताप सिंह, केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय, गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, राज्यसभा सासंद रामविचार नेताम, सासंद कमलभान सिंह, राज्यसभा सदस्य रणविजय सिंह जूदेव, महामंत्री पवन साय, सरगुजा प्रभारी सच्चिदानंद उपासने, संभागीय विकास यात्रा प्रभारी अनुराग सिंह देव, सह प्रभारी कृष्णा राय व भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी उपस्थित थे।

इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि 12 मई को दन्तेश्वरी माई के मंदिर से निकलने वाली रमन सरकार की विकास यात्रा से लगातार चौथी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इसमें बस्तर व सरगुजा संभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। भाजपा ने शानदार जनसंपर्क पदयात्रा से प्रदेश में भाजपा के पक्ष में वातावरण निर्मित कर दिया है।

इसका असर विकास यात्रा में भी दिखाई देगा। सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य को लेकर जनता के बीच जाने का साहस केवल भाजपा ही कर सकती है, क्योकि अपनी योजनाओं के माध्यम से विकास के नारे को धरातल पर सच कर दिखाने का काम इन 14 वर्षो में भाजपा की रमन सरकार ने किया है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग सिर्फ सपना देख रहे हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत हम फिर से प्रदेश में सरकार बनाने जा रहे हैं।

बैठक में पूर्व विधायक भरत साय, चंपा देवी पावले, शिवशंकर पैकरा, रोहित साय, श्याम बिहारी जायसवाल, रजनी रविशंकर त्रिपाठी, दीपक पटेल, रेणुका सिंह, रामकृपाल साहू, तीरथ गुप्ता, विजय नाथ सिंह, सिद्धनाथ पैकरा, ललन प्रताप सिंह, अजय गोयल, भारत सिंह सिसोदिया, प्रबोध मिंज, प्रशांत त्रिपाठी प्रोफेसर गोपाल राम, अम्बिकेश केसरी, राजकुमार अग्रवाल, रामलखन पैकरा, हरपाल सिंह भामरा, बाबुलाल गोयल,

फूलेश्वरी पैकरा, पुष्पा नेताम, अरूणा सिंह, गोमती साय, किरण मिश्रा, जन्मेजय मिश्रा, अभिमन्यु गुप्ता, विनोद हर्ष, संतोष दास, तजिंदर बग्गा, विद्यानंद मिश्रा, आकाश गुप्ता, अनिल जायसवाल, राजकुमार बंसल, मनोज गुप्ता, रिंकु सिंह, रिंकू वर्मा, संजय सोनी, जितेन्द्र सोनी, मंजुषा भगत सहित सभी जिलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


१७ मई से शुरू होगी सरगुजा में विकास यात्रा
विकास यात्रा के प्रदेश सह प्रभारी रामप्रताप सिंह ने कहा कि विकास यात्रा सरकार का कार्यक्रम है। लेकिन इसमें संगठन स्तर पर किस तरह हम अपनी सहभागिता दे सकते हैं। इसकी रूपरेखा तैयार की गई है। इसके लिए सभी को जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए सभी जिले के अध्यक्ष अपने जिलों में बैठक की रूपरेखा तैयार करेंगे। सरकार की योजनाओं की सूची बनाकर इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

विकास यात्रा निश्चित ही आने वाले दिनों में विजय यात्रा साबित होगी। एक-एक कार्यकर्ता अगर घरों से निकलकर विकासयात्रा में अपनी सहभागिता निभाएगा तो चौथी बार भी भाजपा को सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता है। १७ मई को कोरिया जिले के खडग़वां में मुख्यमंत्री की विकास यात्रा पहुचेगी। इसके साथ ही वहां दुबछोला व चिरमिरी में बड़ी सभा आयोजित की जाएगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री की विकास यात्रा 18 मई को बगीचा पहुंचेगी, जहां से बलरामपुर जिले के गणेशपुर चांदो में सुबह पहुंचेगी। यहां से बलरामपुर जिले के ग्राम पस्ता पहुंचेगी। लेकिन इसपर कार्यकर्ताओं के सुझाव पर पुन: विचार किया जा रहा है। क्योंकि पूरे मार्ग पर कोई भी बस्ती नहीं है। 19 मई को विकास यात्रा प्रेमनगर पहुंचेगी, जहां बड़ी आमसभा आयोजित की जाएगी।

इसके बाद १ जून को सीतापुर मुख्यमंत्री का रथ पहुंचेगा, जहां विशाल सभा का आयोजन किया जाना है। 6 जून को विकास यात्रा बतौली पहुंचेगी। यहां से लमगांव, रघुनाथपुर व लालमाटी में रथ यात्रा के जरिए रोड शो करते हुए मुख्यमंत्री 3.30 बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे, यहां भी रोड शो करने के बाद आमसभा को संबोधित करतेंगे। इस दिन मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम अंबिकापुर में ही करेंगे।


'विकास यात्रा से पूरा संभाग हो जाएगा भाजपामय'
गृह मंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि भाजपा के कार्यकताओं ने सफलता पूर्वक जनसंपर्क पदयात्रा पूर्ण की है। अब विकास यात्रा की बारी है। हर गली-मोहल्ले चौक चौराहों को भाजपा के झंडे से पाट दें, ताकि विकास यात्रा विजय यात्रा में तब्दील हो जाए और पूरा संभाग भाजपामय हो जाए।

Published on:
07 May 2018 08:42 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद