अंबिकापुर

उल्टी-दस्त से पिता-पुत्री की मौत, दूधमुंहा बेटा हो गया अनाथ, 2 किमी पैदल चलकर पहुंचीं एसडीएम

diarrhea: उल्टी-दस्त की चपेट में मृतक की पत्नी भी, दूधमुंहा बेटे को भी अस्पताल (Hospital) में कराया गया है भर्ती, नदी पर पुल नहीं बनने के कारण अस्पताल पहुंचने में होती है देर
2 min read
Death from diarrhea
SDM reached Mainpat

अम्बिकापुर. मैनपाट के सुपलगा में उल्टी दस्त से पिता-पुत्री की मौत हो गई है। वहीं परिवार के दो लोग गंभीर है, इसमें मृतका की मां व 6 महीने का बच्चा भी शामिल है।

वहीं स्वास्थ्य विभाग मौत का कारण उल्टी दस्त नहीं बल्कि अन्य बीमारी बता रहा है। जबकि सूचना मिलने पर एसडीएम दीपिका नेताम ने पूरी टीम के साथ गांव में पहुंचकर हालात की जानकारी ली। रास्ता नहीं होने के कारण एसडीएम को 2 किमी पैदल चलना पड़ा।


मैनपाट के ग्राम सुपलगा निवासी टोर्री मझवार उम्र 45 वर्ष की तबियत कुछ दिनों से खराब थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 13 सितंबर को अस्पताल से छुट्टी कराने के बाद उसे घर ले जाया गया था। 17 सितंबर की देर रात उसे उल्टी-दस्त शुरू हो गया और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई।

वहीं उसकी विवाहित बेटी फुलासो उम्र 23 वर्ष भी उल्टी दस्त से पीडि़त थी। उसे इलाज के लिए कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया यहां शनिवार की दोपहर उसकी भी मौत हो गई। वहीं मृतका फुलासो का 6 माह का बेटा दीपक भी बीमार है, उसे गंभीर अवस्था में कमलेश्वरपुर से अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मृतक टोर्री मझवार की पत्नी केंदी बाई भी उल्टी-दस्त से पीडि़त बताई जा रही है। उसे भी कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पहुंचविहीन है सुपलगा
सरगुजा जिले के मैनपाट के सुपलगा पहुंचविहीन है। बीच में मछली नदी होने के कारण बारिश के दिनों में आवागमन रुक जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतका फुलासो की तबियत खराब होने पर उसे किसी तरह झेलगी में ढोकर नदी पार कराया गया था और इलाज के लिए कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां उसकी मौत हो गई। फुलासो की मौत हो जाने से 6 माह का दुधमुंहा बेटा अनाथ हो गया।


गांव पहुंचा प्रशासन
उल्टी-दस्त से दो लोगों की मौत की खबर सुनते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम दीपिका नेताम को पूरी टीम के साथ 22 किलोमीटर घूम कर गांव जाना पड़ा। सुपलगा पहुंचविहीन होने के कारण अधिकारियों को लगभग डेढ़ से 2 किलोमीटर पैदल चलकर गांव जाना पड़ा।


सीएमएचओ बोले-उल्टी दस्त से मौत नहीं
सरगुजा जिले के सीएमएचओ पीएस सिसोदिया ने कहा कि उल्टी-दस्त से कोई मौत नहीं हुई है, वहां एक आदमी था, उसको अचानक कार्डियक अरेस्ट आ गया था, इसकी वजह से मौत हुई है। वहीं उसकी बेटी को पेट में दर्द होने के कारण कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां उसकी मौत हो गई।

Published on:
18 Sept 2021 09:29 pm
Also Read
View All
Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Surguja News: छात्राएं रोती हुईं बोलीं- हॉस्टल की गार्ड हमसे धुलवाती है वर्दी, रात में करवाती है मालिश, देती है धमकी

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video

Surguja Crime News: नहीं पकड़े गए 1 करोड़ की ज्वेलरी उठाइगीरी के आरोपी, व्यापारियों का थाने के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरु

Ambikapur News: अभाविप ने कुलपति पर लगाए कई गंभीर आरोप, कहा- ये VC बनने के लायक ही नहीं, हमारी सरकार की भी है गलती