अंबिकापुर

Died from current: कम ऊंचाई से गुजरे 11 केव्ही तार की चपेट में आकर युवक की मौत, 2 माह बाद होने वाली थी शादी

Died from current: पार्षद समेत मोहल्लेवासी 3 साल से विद्युत विभाग को 11 केव्ही तार को पीवीसी में परिवर्तित करने दे रहे हैं आवेदन, लेकिन विभाग ने नहीं दिया ध्यान
2 min read
Died from current

अंबिकापुर. Died from current: विद्युत विभाग की अनदेखी के कारण शहर के नवागढ़ निवासी एक युवक की जान चली गई। मृतक घर के पास से कम ऊंचाई पर 11 केव्ही का तार गुजरा है। तार को पीवीसी केवल में परिवर्तित करने को लेकर स्थानीय लोगों ने पार्षद के माध्यम से विभाग को कई बार आवेदन दिया है, इसके बावजूद कोई पहल नहीं की गई। अंतत: रविवार को 11 केव्ही के तार की चपेट में आने से युवक की मौत (Died from current) हो गई। मुस्तफा की 2 माह बाद शादी होने वाली थी।

शहर के नवागढ़ निवासी मुस्तफा आलम (22) रविवार को अपने घर की खिडक़ी पर चढक़र कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान घर के पास से कम ऊंचाई से गुजरे 11 केव्ही तार (Died from current) के संपर्क में आ गया। करंट की चपेट में आकर वह जमीन पर गिर गया और उसका हाथ झुलस गया।

Police chowki

परिजन स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुस्तफा की 2 माह बाद शादी होने वाली थी।

Died from current: पिता की पहले ही हो चुकी है मृत्यु

युवक मुस्तफा के सिर से पिता का साया पूर्व में ही उठ चुका है। वह घर का इकलौता कमाउ सदस्य था। घटना की जानकारी मिलने पर वार्ड के पार्षद फौजिया नॉज इदरिसी ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की।

हाईटेंशन तार हटाने 2021 से लगा रहे गुहार

घटना (Died from current) की जानकारी लगते ही पार्षद के पति सहित अन्य लोग मौके पर इक_ा हो गए। सभी में विद्युत विभाग के प्रति जमकर आक्रोश देखा गया।

11 KV wire pass near house

11 केव्ही हाईटेंशन विद्युत तार हटाने व पीवीसी केवल में परिवर्तन करने के लिए वार्ड वासियों सहित पार्षद 2021 से लगातार विद्युत विभाग (CSPDCL) को आवेदन दे रहे हैं। लेकिन विभाग की लापरवाही व उदासीनता से हाइटेंशन विद्युत तारों को अब तक शिफ्ट नहीं करने से यह दुर्घटना घटित हुई।

Updated on:
22 Sept 2024 08:15 pm
Published on:
22 Sept 2024 08:15 pm
Also Read
View All
Floriculture in Chhattisgarh: सास-बहू की जोड़ी ने खिलाए सफलता के फूल, एक एकड़ में फूलों की खेती से बदली परिवार की तस्वीर

Ambikapur Ganpati Dham: हाथी पखना गणपति धाम में जयघोष के साथ हुई महाआरती, सीएम ने यहां के लिए स्वीकृत किए हैं 1 करोड़ रुपए

Ambikapur News: बेटी के पास नोएडा गई महिला, इधर घर में घुस गए 3 नाबालिग चोर, चोरी के बाद कमरों में किया टॉयलेट

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: सटोरिया दीप सिन्हा ने अपने सुपरवाइजर को भी नहीं छोड़ा, बैंक खाता खुलवाकर जमा करता था क्रिकेट बेटिंग के लाखों रुपए