अंबिकापुर

Dirty water in canal: सिंचाई के लिए बनाया गया था नहर, अब बह रहा घरों का गंदा पानी, भरा पड़ा है कचरा, डेंगू-मलेरिया का खतरा

Dirty water in canal: वर्षों से नहीं हो पाई है नहर की सफाई, नहर की नहीं रही कोई उपयोगिता, गंदा पानी बहने से पनप रहे मच्छर, मलेरिया व डेंगू का बढ़ा खतरा

3 min read
Canal

अंबिकापुर. करीब 40 वर्ष पूर्व सिंचाई के उद्देश्य से बांकी बांध से नहर का निर्माण कराया गया था। यह शहर के महामायापारा, नवागढ़ होते हुए खैरबार की ओर निकली है। लेकिन इस नहर की अब कोई उपयोगिता नहीं रह गई है। नहर कचरों से भरा पड़ा है। एक बार भी उसकी सफाई (Dirty water in canal) नहीं हुई है। नहर के किनारे रहने वाले लोग अपने घरों का गंदा पानी भी निकाल रहे हैं। इससे प्रभावित इलाकों में मलेरिया, डेंगू का खतरा बना हुआ है।

शहर से लगे बांकी बांध से निकली नहर ग्राम पंचायत खैरबार, शहीद वीरनारायण वार्ड, लरंगसाय, नवागढ़, श्रीगढ़ से होते हुए जगदीशपुर की ओर निकली है। इसका उपयोग सिंचाई (Dirty water in canal) के लिए किया जाता था। लेकिन कई वर्षांे से इसकी उपयोगिता नहीं रह गई है।

सिंचाई के लिए पानी बंद होने के बाद नहर का मेंटनेंस और साफ-सफाई भी बंद कर दिया गया। पिछले कई सालों से सफाई नहीं हुई और नहर भरता चला गया। इससे पानी निकासी (Dirty water in canal) के रास्ते बंद हो गए। शहर के भीतर जहां-जहां नहर गई है वहां पूरे इलाके में लोग परेशान हैं।

Canal


लोगों ने टॉयलेट के लिए टैंक नहीं बनाए, घर की गंदगी सीधे नहर में जा रही, आसपास के गांवों के लोग परेशान शहर के भीतर नहर को बंद करने के लिए नवागढ़ वार्ड क्रमांक 41 की पूर्व पार्षद फौजिया नाज इदरिसी ने अधिकारियों को कई बार ध्यान दिलातीं रहीं हैं। लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई है।

Dirty water in canal: कई वर्षों से नही हुई है सफाई

वर्तमान पार्षद मो. बाबर ने बताया कि नवागढ़ नहर की सफाई विगत कई वर्षों से नहीं हुई है। नहर कचरों व गंदे मलबे से भरा पड़ा है। नहर से दुर्गन्ध (Dirty water in canal) आते रहती है। लोगों का रहना मुश्किल हो गया है।

नहर की सफाई के लिए कई बार निगम व जिले के आलाधिकारियों को अवगत कराया गया है। इसके बावजूद भी कोई पहल नहीं की जा रही है। नहर में गंदगी फैलने से बीमारी का खतरा बढ़ा हुआ है।

बारिश में होती है सबसे ज्यादा परेशानी

शहर से निकली नहर अब मुसीबत बन गई है। वार्डवासी इसे बंद कराना चाहते हैं। लेकिन विभागीय अड़चनों के कारण नहर अब तक बंद नहीं हो पाया है। नहर के किनारे रहने वाले लोगों के लिए सिर दर्द बना हुआ है।

सबसे ज्यादा परेशानी बारिश (Dirty water in canal) के दिनों में होती है। जिस दिन तेज बारिश होती है, नहर के किनारे रहवासियों के घरों में गंदा पानी घुस जाता है। क्योंकि नहर पूरी तरह कचरों से पटा पड़ा है और पानी की निकासी नहीं हो पाती है।

स्वच्छ शहर को नहर लगा रहा ग्रहण

अंबिकापुर स्वच्छ शहर के रूप में जाना जाता है। यह शहर स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर वन रहा है। लेकिन नहर में फैली गंदगी स्वच्छता पर ग्रहण (Dirty water in canal) लगाने का काम कर रही है। वार्ड के पार्षद ने नहर की सफाई व केनाल रोड निर्माण कराने की मांग शासन से की है।

Updated on:
15 Apr 2025 04:48 pm
Published on:
15 Apr 2025 04:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर