अंबिकापुर

Doctor’s donating body: वरिष्ठ डॉक्टर दुर्गा प्रसाद माहुले का निधन, जीवित रहते देहदान कर समाज को दिया प्रेरक संदेश

Doctor's donating body: मृत्यु के बाद उनके पुत्र द्वारा मेडिकल कॉलेज को सौंपा गया पार्थिव शरीर, चिकित्सा शिक्षा व शोध कार्य में होगा उपयोग

2 min read
Dr. Mahule body donating by son's (Photo source- Patrika)

अंबिकापुर. शहर के डीसी रोड निवासी एवं माहुले क्लिनिक के संचालक वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दुर्गा प्रसाद माहुले का 7 मार्च को लाइफ लाइन अस्पताल में निधन (Doctor's donating body) हो गया। वे 78 वर्ष के थे। उनके निधन से चिकित्सा जगत और शहर में शोक की लहर है। वहीं डॉ. माहुले ने अपने जीवनकाल में ही देहदान का संकल्प लिया था। उनकी मृत्यु के बाद उनके पुत्र ने उनका पार्थिव देह मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के सुपुर्द कर दिया।

डॉ. माहुले क्षेत्र के प्रतिष्ठित, सेवा भावी और मिलनसार चिकित्सक के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने लंबे समय तक चिकित्सा सेवा को समाज सेवा का माध्यम बनाते हुए हजारों मरीजों का उपचार किया और लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। डॉ. माहुले (Doctor's donating body) ने अपने जीवनकाल में ही देहदान का संकल्प लिया था।

ये भी पढ़ें

UPSC topper interview: छत्तीसगढ़ी कोसा साड़ी पहनकर UPSC का इंटरव्यू देने पहुंची थीं IPS दर्शना, पैनल ने पूछी इसकी खासियत, किए 30 सवाल

Dr Durga Prasad Mahule

उनके निधन के बाद उनके पुत्र अभिनव माहुले ने उनके पार्थिव शरीर (Doctor's donating body) को चिकित्सा शिक्षा और शोध कार्य के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर को सौंप दिया।

मेडिकल कॉलेज में प्रभारी अधिष्ठाता एवं एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. रंजना सिंह आर्या ने विधिवत प्रक्रिया पूरी कर पार्थिव शरीर को विभाग द्वारा ग्रहण किया। इस अवसर पर विभाग के चिकित्सा शिक्षक डॉ. परमानंद अग्रवाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Doctor's donating body: मेडिकल कॉलेज में देहदान का चौथा शरीर

मेडिकल कॉलेज के अनुसार वर्तमान में अध्ययन और शोध कार्य के लिए कुल 12 देह उपलब्ध हैं। डॉ. माहुले की देहदान के रूप में प्राप्त यह चौथी देह (Doctor's donating body) है, जो मेडिकल छात्रों की पढ़ाई और अनुसंधान में उपयोगी होगी।

Dr. Mahule body donating by son's (Photo source- Patrika)

डॉ. रंजना सिंह आर्या ने कहा कि स्व. डॉ. माहुले का यह निर्णय समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है, जिससे देहदान के प्रति जागरुकता बढऩे की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

Gas cylinder price hike: महिलाओं के साथ गैस सिलेंडर लेकर सडक़ पर निकले कांग्रेसी, केंद्र सरकार के खिलाफ किया हल्लाबोल

Published on:
08 Mar 2026 09:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर