अंबिकापुर

Dog bite: कुत्ते के काटने से युवक की मौत, बाजार से घर लौटने के दौरान किया था हमला

Dog bite: पीडि़त युवक व उसके परिजनों द्वारा जड़ी-बूटी से किया जा रहा था कुत्ते के काटने का इलाज, अचानक तबियत बिगडऩे पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया था भर्ती
less than 1 minute read
आवारा कुत्ते (photo-patrika)
आवारा कुत्ते (photo-patrika)

अंबिकापुर। आवारा कुत्ते आए दिन किसी न किसी पर हमला कर उनको निशाना बनाते हैं। खासकर छोटे बच्चों को अकेला देख कुत्ते उन पर टूट पड़ते हैं। ऐसे ही एक मामले में ढाई महीने पूर्व बाजार से लौटने के दौरान राजपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक को कुत्ते ने काट (Dog bite) लिया था। युवक का जड़ी-बूटी से इलाज किया जा रहा था। 2 दिन पूर्व उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसागुड़ी निवासी अविनाश लकड़ा 27 वर्ष 14 मार्च को बाजार गया था। वहां से शाम को घर लौटने के दौरान एक आवारा कुत्ते से उसे काट (Dog bite) लिया। इससे वह घायल हो गया था। कुत्ते ने उसी दिन गांव के 2-3 लोगों को और काटा था।

घर पर ही जड़ी-बूटी से उसका इलाज किया जा रहा था। ढाई महीने तक तो कुत्ते के काटने का उसे फर्क नहीं पड़ा, लेकिन 2 दिन पूर्व उसकी तबीयत अचानक बिगडऩे (Dog bite) लगी। यह देख परिजनों द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Dog bite: अस्पताल में तोड़ा दम

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था। इसी बीच रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक के शरीर में रेबीज फैल गया था, इससे उसकी मौत हो गई। यदि कुत्ते के काटने (Dog bite) के तत्काल बाद उसने सही इलाज कराया होता तो उसकी जान बच सकती थी।

Updated on:
08 Jun 2025 04:40 pm
Published on:
08 Jun 2025 04:27 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से

Surguja News: महिला के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, फिर एंबुलेंस से लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर बोले- इसकी तो मौत हो गई है

Former Deputy CM Statement: उपचुनाव में BJP की हार पर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, बच्चियों के निजी अंगों पर वार का प्रभाव तो पड़ेगा ही

Bear Attack on Woman: मैनपाट में खुखड़ी बीन रही थी महिला, अचानक आ धमका भालू, चेहरे पर मारा पंजा, हुई बेहोश

Wildlife Smuggling: धर्मशाला में कमरा नंबर 205 में पड़ा छापा, बलरामपुर में हाथी के 3 जबड़ों के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के 3 तस्कर गिरफ्तार