अंबिकापुर

Double murder: युवक ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फांसी लगाने की कर रहा था तैयारी, छप्पर तोडक़र पहुंची पुलिस

Double murder: पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल, पत्नी व बेटी की हत्या करने के बाद पुलिस के साथ पहुंचे एक ग्रामीण पर भी चाकू से हमला करने का किया प्रयास
2 min read
Wife and daughter murder
Dead body of wife and daughter

अंबिकापुर. मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नर्मदापुर माझापारा निवासी एक युवक ने बुधवार को पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या (Double murder) कर दी। इसके बाद वह खुद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच पुलिस व ग्रामीणों ने छप्पर उखाडक़र उसे पकड़ लिया। इस दौरान उसने एक ग्रामीण पर चाकू से हमले की कोशिश की। आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। वहीं पुलिस चरित्र शंका पर हत्या करने की बात कह रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माझापारा निवासी सुशील माझी 34 वर्ष बुधवार की सुबह करीब 7 बजे पत्नी संझई माझी 32 वर्ष और बेटी प्रियंका माझी उम्र 7 वर्ष को कमरे में बंद कर मारपीट (Double murder) कर रहा था। सुबह करीब 11 बजे पत्नी-बेटी को आसपास के लोगों ने रोते-चिल्लाते सुना, फिर अचानक घर से आवाज आना बंद हो गया।

Murder accused

इसके बाद आस-पास के लोगों ने सुशील माझी के घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने नहीं खोला। ग्रामीणों ने छप्पर उजाडक़र कमरे में झांका तो भीतर पत्नी और बेटी की खून से लथपथ लाश (Double murder) पड़ी थी। इससे ग्रामीण घबरा गए। फौरन डायल 112 की टीम को कॉल कर बुलाया।

Double murder: फांसी लगाने की थी तैयारी

पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फांसी लगाने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच छप्पर के रास्ते ग्रामीण और पुलिस घर में घुसे। इस दौरान आरोपी ने गांव के भोदल राम पर चाकू से हमला (Double murder) करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा।

Accused arrested

ग्रामीणों ने अंदर से जैसे ही दरवाजा खोला, वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से खून से सनी कुल्हाड़ी जब्त किया है।

मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक

ग्रामीणों ने बताया कि सुशील माझी (Double murder) पहले होटल में मिस्त्री का काम करता था। कुछ समय पहले उसने नर्मदापुर जनपद पंचायत के सामने होटल भी खोला था। सुशील माझी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

बीच में वह खुद ही ठीक हो गया था। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी वजह से उसने पत्नी के साथ बेटी को भी मार डाला। इधर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Updated on:
11 Jun 2025 08:15 pm
Published on:
11 Jun 2025 08:15 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से

Surguja News: महिला के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, फिर एंबुलेंस से लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर बोले- इसकी तो मौत हो गई है

Former Deputy CM Statement: उपचुनाव में BJP की हार पर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, बच्चियों के निजी अंगों पर वार का प्रभाव तो पड़ेगा ही

Bear Attack on Woman: मैनपाट में खुखड़ी बीन रही थी महिला, अचानक आ धमका भालू, चेहरे पर मारा पंजा, हुई बेहोश

Wildlife Smuggling: धर्मशाला में कमरा नंबर 205 में पड़ा छापा, बलरामपुर में हाथी के 3 जबड़ों के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के 3 तस्कर गिरफ्तार