अंबिकापुर

Dowry torture: नवविवाहिता से दहेज में 10 लाख की डिमांड, जब बिटिया ने जन्म लिया तो घर से निकाला, फिर पति ने कर ली दूसरी शादी

Dowry torture: नवविवाहिता ने अपने पति, सास व ससुर के खिलाफ महिला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, 10 लाख रुपए की कर रहे थे डिमांड

less than 1 minute read
CG News: बहू की शिकायत पर पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का FIR दर्ज, जानें पूरा मामला...(photo-patrika)

अंबिकापुर. विवाहिता ने अपने पति, सास व ससुर पर दहेज प्रताडऩा (Dowry torture) का आरोप लगाते हुए महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़ता ने ससुराल वालों पर दहेज में 10 लाख रुपए मांगने व बेटी जन्म लेने पर घर से निकाल देने तथा पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। नवविवाहिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

बलरामपुर जिले की ग्राम सौनी निवासी सीमा यादव उम्र 25 वर्ष की शादी 21 अपै्रल 2024को विनोद यादव से हुई थी। शादी में सीमा के पिता ने दहेज (Dowry torture) में 2 लाख रुपए नकद व 1 लाख रुपए का घरेलू सामान दिया था। शादी के बाद उसका पति दहेज को लेकर प्रताडि़त करता था। जनवरी 2025 में पीडि़ता ने एक बच्ची को जन्म दिया।

लडक़ी पैदा होने पर ससुराल वाले उसे उलाहना देने लगे। प्रताडऩा से परेशान होकर वह मायके चली गई और मामले की जानकारी अपने पिता को दी। पिता ने ससुराल वालों से बात की तो गाड़ी खरीदने के लिए 10 लाख रुपए की डिमांड करने लगे।

Dowry torture: पति ने कर ली दूसरी शादी

पीडि़ता के पिता ने कुछ दिनों बाद जब उसके ससुराल वालों से बात की और बेटी सीमा को वापस ले जाने मिन्नतें कीं। इस पर दामाद ने उसे ले जाने से इनकार (Dowry torture) कर दिया। इसके बाद पीडि़ता को पता चला की पति ने दूसरी शादी कर ली है।

पीडि़ता ने अपने पति विनोद यादव, ससुर भगवत यादव व सास अन्तिया देवी के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले (Dowry torture) की जांच कर रही है।

Published on:
28 Jun 2025 08:42 pm
Also Read
View All
Women Angry on Collector: शराब दुकान बंद कराने पहुंची थीं महिलाएं, कलेक्टर की बात सुनकर भडक़ गईं, कहा- नहीं चाहिए महतारी वंदन का पैसा

TS Singhdev on Hunger Strike: भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर एफआईआर का कर रहे हैं विरोध

Doctor Slaps Patient Video: डॉक्टर ने ऑपरेशन थियेटर में महिला को जड़ा थप्पड़, कराने आई थी नसबंदी, परिजनों ने मचाया हंगामा

Congress Protest Video: आधी रात एक साथ धरने पर बैठे दीपक बैज और टीएस सिंहदेव, कुछ देर बाद पहुंचेंगे भूपेश बघेल

Ganga Dussehra: जिन तालाबों में कमल के फूल, वहां उतरती हैं ‘गंगा मैया’, जानिए गंगा दशहरा पर कौन-कौन सी होती हैं अनूठी परंपराएं