अंबिकापुर

नहर में पैर धोते समय फिसलने से बह गया ग्रामीण, दूसरे दिन 5 किमी दूर झाडिय़ों में फंसी मिली लाश

Drowned in canal: गांव के ही कुछ लोगों के साथ जाने के दौरान ग्रामीण हुआ हादसे का शिकार, साथियों ने बचाने की कोशिश की लेकिन तेज धार के कारण वह बहता चला गया
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Aug 2023, 9:23 PM IST
drowned in canal
Demo pic

अंबिकापुर. Drowned in canal: मेंड्राकला स्थित घुनघुट्टा नहर की झाडिय़ों में गुरुवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची मणिपुर पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में मृतक की पहचान मैनपाट के हर्राढोढ़ी निवासी व्यक्ति के रूप में की गई। दरअसल बुधवार की शाम मृतक गांव के कुछ लोगों के साथ अंबिकापुर से लगे ग्राम जगदीशपुर स्थित नहर में पैर धो रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर में जा गिरा और तेज धार में बह गया था।


मैनपाट के ग्राम हर्राढ़ोढ़ी निवासी ठिशु मझवार उम्र 55 वर्ष फिलहाल दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरिहरपुर में रहता था। बुधवार की शाम को वह गांव के कुछ लोगों के साथ कहीं जा रहा था।

इसी बीच ग्राम जगदीशपुर से होकर गुजरने वाली नहर में रुककर पैर धोने लगा। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर के पानी में जा गिरा। उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की

लेकिन वह पानी में डूब गय और तेज धार में बहता चला गया। काफी देर तक उसका कुछ पता नहीं चला तो साथ रहे लोगों ने मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी।


5 किमी दूर झाडिय़ों में फंसी मिली लाश
इधर गुरुवार की सुबह मणिपुर पुलिस को मेंड्राकला घुनघुट्टा नहर की झाडिय़ों में एक व्यक्ति की लाश मिलने की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

जांच में उसकी पहचान ठिशु मझवार उर्फ अंधा के रूप में की गई। पुलिस ने पीएम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत