अंबिकापुर. Murder: सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में चरित्र शंका पर शराब के नशे में धुत सनकी पति ने गुरुवार की अलसुबह पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात तक पति व पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ था। इसके बाद नाराज पति ने अलसुबह 4 बजे लात-मुक्के एवं डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।