अंबिकापुर

शराबी पिता ने पहले खुद पिया जहर फिर बेटे को भी पिलाया, मासूम की मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल

Big incident: पत्नी से विवाद करने के बाद युवक ने उठाया घातक कदम, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पिता-पुत्र को कराया गया था भर्ती, पिता का चल रहा इलाज
2 min read
• •
Updated: 1 Mar 2024, 8:10 PM IST
Big incident
Wife crying while his son died

अंबिकापुर. Big incident: बलरामपुर जिले के पीपरसोत में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। 28 फरवरी की शाम शराबी युवक का पत्नी से विवाद हुआ तो गुस्से में उसने जहर पी लिया। इसके बाद उसने अपने 3 वर्षीय मासूम बेटे को भी जहर पिला दिया। परिजनों द्वारा दोनों को इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान 29 फरवरी की शाम को मासूम बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के पीपरसोत निवासी सोहन राम चेरवा शराब पीने का आदी है। वह अक्सर शराब के नशे में पत्नी से विवाद करता था। 28 फरवरी की शाम को वह शराब पीकर घर आया और किसी बात को लेकर पत्नी सोहरी के साथ विवाद करने लगा।

इस दौरान उसने पत्नी को मारने के लिए डंडा उठाया तो पत्नी डेढ़ वर्षीय बेटी को गोद में लेकर भागकर पड़ोस के यहां चली गई। इस दौरान उसका 3 वर्षीय बेटा घर में ही था।

इधर शराब के नशे में पति ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। इसके बाद अपने 3 वर्षीय मासूम बेटे सुशील उर्फ अंशु को भी जहर पिला दिया।


दोनों को पहुंचाया गया अस्पताल
इधर पति द्वारा मारपीट के डर से महिला अपनी बेटी के साथ पड़ोसी के घर में छिपी थी। उसे कुछ देर बाद पता चला की पति ने जहर सेवन कर लिया है और बेटे को भी पिला दिया है। यह खबर सुनते ही वह दौडक़र घर पहुंची और पड़ोसियों की मदद से दोनों को इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान 29 फरवरी की शाम को मासूम बेटे की मौत हो गई। जबकि पति का इलाज जारी है।


बेटे को याद कर रो रही मां
कलेजे के टुकड़े मासूम बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी आंखों से आंसू नहीं सूख रहे हैं। वह बार-बार अपने मासूम बेटे को याद कर रो रही है। वहीं उसका पति भी जीवन और मौत के बीच जूझ रहा है।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत