अंबिकापुर

ED raid: अंबिकापुर के व्यवसायी व सप्लायर के मकान में ईडी का छापा, खंगाले जा रहे दस्तावेज

ED raid: सुबह पहुंची ईडी की टीम, सरकारी सामानों की सप्लाई करता है व्यवसायी, कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों का रहा है करीबी, छापे से मचा हुआ है हडक़ंप
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Mar 2024, 3:28 PM IST
ED raid
ED raid in Businessman Ashok Agrawal house

अंबिकापुर. ED raid: ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने शुक्रवार की सुबह एक साथ छत्तीसगढ़ में 12 जगहों पर छापा मारा। इनमें आईएएस, एसडीएम व सप्लायर से लेकर बड़े नाम शामिल है। ईडी की टीम अंबिकापुर निवासी व्यवसायी व सरकारी सामानों के सप्लायर अशोक अग्रवाल के कृष्णानगर कॉलोनी स्थित आवास पर भी छापा मारा। ईडी की इस कार्रवाई से व्यवसायी व उसके परिवार में हडक़ंप मचा है।


ईडी की टीम शुक्रवार की सुबह अंबिकापुर के कृष्णानगर कॉलोनी निवासी अशोक अग्रवाल उर्फ कोढ़ी के मकान में छापा मारा। व्यवसायी द्वारा सरकारी सामानों की बड़े स्तर पर सप्लाई की जाती है।

गड़बड़ी की आशंका पर ईडी की टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की जा रही है। टीम द्वारा व्यवसायी के ठिकाने से दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार अशोक अग्रवाल कांग्रेस शासन में दो पूर्व मंत्रियों का करीबी रह चुका है।


कड़ी सुरक्षा में सुबह से चल रही कार्रवाई
ईडी की टीम ने सुबह ही व्यवसायी अशोक अग्रवाल (Ashok Agrawal) के घर दबिश दी। व्यवसायी के घर के बाहर कड़ी सुरक्षा लगाई गई है। किसी को भी घर के भीतर जाने तथा परिवार के सदस्यों को बाहर जाने की मनाही है।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत