अंबिकापुर

बहन की बेटी के घर जाने निकली महिला को दल से बिछड़े हाथी ने पटक कर मार डाला

Elephant killed woman: हाथी के भ्रमण की खबर पर वन विभाग का अमला निकला था सर्चिंग पर, वृद्धा अचेत अवस्था में पड़ी मिली, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरो ंने जांच पश्चात घोषित किया मृत
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2023, 7:40 PM IST
Elephant killed woman
Elaphant who killed woman

अंबिकापुर. Elephant killed woman: जिले में हाथियों का आतंक जारी है। अंबिकापुर शहर से लगे कंचनपुर क्षेत्र में एक हाथी ने 60 वर्षीय महिला को पटककर मार डाला। महिला 23 अगस्त की सुबह बहन की बेटी के घर घंघरी जाने निकली थी। 25 अगस्त की सुबह कंचनपुर बस्ती में बांध किनारे महिला को अचेत अवस्था में वन विभाग के सिपाहियों ने देखा और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हाथियों के विचरण के कारण ग्रामीण में दहशत का माहौल है।


राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदीकला निवासी लोली टेकाम पति पंचू राम उम्र 60 वर्ष 23 अगस्त की सुबह अपने घर से बहन की बेटी के घर घंघरी जाने निकली थी। रिश्तेदार के घर गई होगी, इसलिए परिजन उसकी तलाश नहीं कर रहे थे।

इधर कंचनपुर क्षेत्र में एक हाथी के विचरण करने की जानकारी मिलने पर वन विभाग के सिपाही सर्चिंग में जुटे थे। 25 अगस्त की सुबह कंचनपुर बस्ती से लगे बांध किनारे एक महिला को अचेत अवस्था में वन विभाग के सिपाहियों ने देखा। उसे हाथी ने सूंड से उठाकर पटक दिया था, इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी।

आसपास के ग्रामीणों ने उसकी पहचान कुंदीकला निवासी लोली टेकाम के रूप में की। वन विभाग के सिपाहियों ने मामले की जानकारी उसके परिजन को दी और महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


वन विभाग ने दी तात्कालिक सहायता राशि
हाथी के हमले में महिला की मौत हो जाने पर वन विभाग की टीम ने अस्पताल में ही मृतका के परिजन को 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि दी। मुआवजा प्रकरण तैयार होने के बाद राशि परिजन को दी जाएगी।

वन विभाग का कहना है कि कंचनपुर क्षेत्र में एक हाथी विचरण कर रहा है जो अभी अखोरा जंगल में मौजूद है। वन अमले द्वारा उसे खदेडऩे की कोशिश की जा रही है।


लखनपुर क्षेत्र में हाथियों ने रौंद डाली 4 एकड़ में लगी फसल
इधर लखनपुर वनपरिक्षेत्र में हाथियों का उत्पात जारी है। 14 हाथियों के दल ने गाम घटोन, पटकुरा और केसरा क्षेत्र में आतंक मचा रखा है। हाथियों ने लगभग 1 दर्जन किसानों की खेत में लगी धान की फसल को रौंद दिया है। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार लगभग 4 एकड़ रकबे में लगे धान की फसल को रौंदे जाने की जानकारी है। वहीं ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर हाथियों को खदेडऩे में लगे हैं। जबकि वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके बावजूद भी ग्रामीण हाथियों के पीछे लगे हुए हैं।

Published on:
Also Read
View All
Kukur Tihar Video: दिवाली के दिन अंबिकापुर में मनाया कुकुर तिहार, तिलक लगाकर की गई कुत्तों की पूजा, खिलाया स्पेशल खाना

Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार