सडऩे की स्थिति में शव, दूसरे की तलाश जारी
नदी में डूबने के तीसरे दिन एक ग्रामीण का शव बरामद हुआ है। तीन दिन तक शव पानी में डूबे होने के कारण सडऩे लगा था। ग्रामीणों की मदद से चारपाई में शव को लेकर जिला अस्पताल पीएम कराने भेजवाया गया। वहीं दूसरी ओर दूसरे ग्रामीण के शव की खोजबीन जारी है। फिलहाल शुक्रवार शाम तक पता नहीं चल पाया है।