अंबिकापुर

Elephants killed woman: रात में घर ढहा रहा था 11 हाथियों का दल, भागते समय महिला को हाथी ने कुचला, पति की बची जान

Elephants killed woman: सरगुजा में गजराज का आतंक जारी, सीतापुर क्षेत्र में हाथी द्वारा कुचले जाने से गंभीर रूप से घायल महिला की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई मौत
2 min read
Elephant pic ( Photo source- NPR)
Elephant pic ( Photo source- NPR)

अंबिकापुर. सरगुजा संभाग में गज आतंक जारी है। इनसे सबसे ज्यादा प्रभावित मैनपाट व सीतापुर क्षेत्र है। यहां हाथियों का दल पिछले कई महीनों से डटा है। इसी बीच 4 सितंबर की रात सीतापुर थाना क्षेत्र में हाथी के हमले में एक महिला की जान चली गई। रात में पति के साथ सोने के दौरान 11 हाथियों का दल घर ढहाने लगा। आवाज सुनकर दोनों भागने लगे। इसी दौरान महिला एक हाथी की चपेट (Elephants killed woman) में आ गई थी। गंभीर रूप से घायल महिला को सीतापुर अस्पताल से रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान सोमवार की शाम उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही हाथियों ने घर को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद टूटे घर में ही बुजुर्ग दंपती रह रहे थे।

सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जामकानी परसापारा निवासी शुकवारो पति प्रेम साय कंवर 55 वर्ष 4 सितंबर की रात पति के साथ घर में सो रही थी। रात करीब 11 बजे 11 हाथियों का दल घर को ढहाने लगे। यह देख पति-पत्नी घर से बाहर निकलकर जान बचाने के लिए भागने लगे। अंधेरा होने के कारण महिला एक हाथी के पैर (Elephants killed woman) के पास चली गई।

इस दौरान हाथी उसे कुचलते हुए निकल गया। वहीं उसका पति किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। हाथी के कुचले जाने से महिला गंभीर रूप से जख्मी (Elephants killed woman) हो गई थी।

परिजन ने उसे इलाज के लिए सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान 8 सितंबर की शाम उसकी मौत (Elephants killed woman) हो गई।

Elephants killed woman: पिछले माह तोड़े थे घर

मृतका के परिजन ने बताया कि पिछले माह भी हाथियों ने उसके घर को तोड़ दिया था। इसका मुआवजा भी आज तक नहीं मिल पाया है। वहीं पति-पत्नी क्षतिग्रस्त कच्चे मकान में रह रहे थे। हाथियों ने दूसरी बार घर को क्षतिग्रस्त कर दिया और चपेट में आने से महिला की जान (Elephants killed woman) चली गई।

शाम होते ही हाथी गांव की ओर कर रहे रुख

ग्रामीणों का कहना है कि 11 हाथियों के दल में एक और हाथी (Elephants killed woman) शामिल हो गया है। इस दौरान कुल 12 हाथी ग्रामीण इलाकों में उत्पात मचा रहे हैं। पूरे दिन हाथी अलोला जंगल में डटे रहते हैं तथा शाम होते ही गांव की ओर रुख करते हैं। ये हाथी जान-माल का नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Updated on:
09 Sept 2025 07:08 pm
Published on:
09 Sept 2025 07:08 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: महामाया पहाड़ से कब्र खोदकर निकाला गया शुभम कश्यप का शव, घरवाले बोले- हत्या कर फांसी पर लटकाया

Fake ACB Officer: अंबिकापुर में 3 फर्जी ACB ऑफिसर अरेस्ट, आबकारी अधिकारी से कहा- तुरंत 1 लाख रुपए और 6 बोतल शराब दो, वरना…

Ambikapur News: टैटू और कपड़े से हुई महामाया पहाड़ पर मिली लाश की शिनाख्त, फंदे से लटका था धड़, गलकर गिर गया था शरीर

Girlfriend Murder in Surajpur: इस शख्स ने प्रेमिका को पार्क में मिलने बुलाया, फिर चाकू से रेंत दिया गला, भागते-भागते गिरी, हुई मौत

Crime in Surguja: दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी से भरा बैग पार, CCTV में कैद हुआ बदमाश, स्कूटी में रखकर दुकान खोल रहा था संचालक