अंबिकापुर

बड़ी लापरवाही: सडक़ पर पहुंचे 11 हाथी तो नजदीक जाकर वीडियो बनाने लगे लोग, 2 घंटे बंद रहा मार्ग

Elephants on road: उदयपुर वन परिक्षेत्र में करीब 1 माह से विचरण कर रहा है हाथियों का दल, वन विभाग की काफी समझाइश के बाद हाथियों से दूर हटे लोग
2 min read
elephants.jpg

उदयपुर. Elephants news: सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में 11 हाथियों का दल इन दिनों विचरण कर रहा है। शुक्रवार की शाम हाथियों का दल जजगी-केदमा मार्ग पर पहुंच गया। यह देख गांव के लोग वहां पहुंचे और काफी करीब जाकर उनका वीडियो बनाने लगे। लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने वन विभाग की चेतावनी को भी नजरअंदाज कर दिया। अंत में वन अमले द्वारा किसी तरह उन्हें हाथियों से दूर किया गया।


11 हाथियों के दल को सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में विचरण करते लगभग 1 माह हो गया है। हाथी शुक्रवार को शाम ढलने से पहले ही 4 बजे करीब पतरापारा जंगल को पार कर अलकापुरी होते हुए जजगी जंगल पहुंचे। इस दौरान बस्ती जाने से पहले हाथी जजगी-केदमा मार्ग पर 3 से 4 बार मुख्य सडक़ पर आ गए।

इसकी वजह से जजगी-केदमा मार्ग लगभग दो घंटे तक बंद रहा। हाथियों के दूर जाने के बाद इस मार्ग पर आवागमन बहाल किया गया। हाथियों का दल अभी जजगी कक्ष क्रमांक 2027 में विचरण कर रहा है।

इस दौरान हाथियों ने धान की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। रेंजर गजेंद्र दोहरे के मार्गदर्शन में डिप्टी रेंजर रमेश सिंह, वन पाल चंद्रभान सिंह, परमेश्वर सिंह, वन रक्षक संतोष, राजेश, आरमो, धनेश्वर, प्रवीण शर्मा व अन्य कर्मचारी हाथियों की निगरानी में सक्रिय हैं।


नजदीक जाकर वीडियो बनाने लोग
दिन में ही हाथियों के सडक़ पर निकलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने दौड़ पड़े। वन अमले की चेतावनी को दरकिनार कर लोग अपनी जान जोखिम में डाल हाथियों के बिल्कुल नजदीक जाकर वीडियो बनाने लगे। वन अमले द्वारा लोगों को काफी मशक्कत के बाद हाथियों से दूर भेजा जा सका।

Published on:
06 Oct 2023 08:51 pm
Also Read
View All
BJP Leader Threat Video: भाजपा नेता ने सूरजपुर तहसीलदार को दी धमकी, कहा- पहचानते नहीं या हमारी ताकत जानते नहीं हो, किसने मां का दूध पिया है…

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे 2 ग्रामीणों का मिला शव, तीसरे की तलाश जारी, मछली मारने के दौरान पलट गई थी नाव

Terror of Sand Smugglers: अंबिकापुर में रेत तस्करों ने रायपुर के खनिज आरक्षक को पीटा, छुड़ा ले गए रेत से भरे 2 टीपर वाहन, 5 पर एफआईआर

Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी